शाहरुख के बेटे आर्यन के बतौर निर्देशक सिनेमा में मारी एंट्री, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

The Bads of Bollywood : अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने सिनेमा जगत में इंट्री की है। उनकी हालिया रिलीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से बतौर निर्देशक काम किया है। हाल ही में वेब सीरीज का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जहां इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे चार-चांद लगाने पहुंचे।

आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बालीवुड हुई रिलीज। सोशल मीडिया

The Bads of Bollywood : अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने सिनेमा जगत में इंट्री की है। उनकी हालिया रिलीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से बतौर निर्देशक काम किया है। हाल ही में वेब सीरीज का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जहां इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे चार-चांद लगाने पहुंचे।

The Bads of Bollywood: शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान अब निर्देशक बन चुके हैं। उनकी पहली वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड आज रिलीज हो गई है। ओटीटी पर रिलीज करने से पहले बीती रात को इसका ग्रैंड प्रीमियर हुआ। यह इवेंट किसी फिल्मी अवॉर्ड शो से कम नहीं था, जहां हर तरफ ग्लैमर और चमक बिखरी हुई थी।

आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। शाह रुख खुद अपने बेटे की वेब सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले एक प्रिव्यू इवेंट भी रखा था और अब उन्होंने एक शानदार ग्रैंड प्रीमियर होस्ट किया जहां सितारों का मेला उमड़ पड़ा।

प्रीमियर में पहुंचे फिल्मी सितारे

इस प्रीमियर में पूरे खान परिवार के अलावा कई बड़े सेलिब्रिटीज ने अपनी शिरकत से महफिल में चार-चांद लगाए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इवेंट में शानदार एंट्री मारी। इसके अलावा अजय देवगन, काजोल, करण जौहर, अनन्या पांडे, तमन्ना भाटिया, अंबानी परिवार और खुशी कपूर समेत बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी ग्लैमरस प्रेजेंस से प्रीमियर की शोभा बढ़ा दी। वहीं, बीवी कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच प्रीमियर में विक्की कौशल अकेले पहुंचे।

आर्यन ने खींची पापा की फोटो

इस इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला मोमेंट आर्यन का अपने पिता की फोटो खींचना था। प्रीमियर में शाह रुख ने अपने परिवार के साथ पैपराजी को पोज दिया और फिर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए गए। तब आर्यन फोन से उनकी फोटो खींच रहे थे। जिस तरह आर्यन अपने पिता की पैप्स के साथ फोटोज क्लिक कर रहे थे, यह देख लोग पिता-बेटे की बॉन्डिंग को पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

बॉबी देओल, लक्ष्य और साहेर बंबा ने किया काम

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी और निर्देशन आर्यन खान ने ही किया है। यह बॉलीवुड की ग्लैमरस और अराजक दुनिया को सरकैस्टिक तरीके से दिखाती है। इस सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य और साहेर बंबा जैसे कलाकार हैं। इसमें शाह रुख खान और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारों के कैमियो भी हैं। यह सीरीज आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02