Shweta Bachchan Hates This About Aishwarya Rai Said She Takes Forever To Return Calls And Messages

[ad_1]

Shweta Bachchan On Aishwarya Rai: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. श्वेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है. श्वेता की बेटी नव्या ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में रैंप डेब्यू किया था. जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया था. इस फैशन वीक का हिस्सा ऐश्वर्या राय भी रही थीं. श्वेता ने ऐश्वर्या को उस वीडियो में टैग नहीं किया था. जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ऐश्वर्या और श्वेता के बीच अनबन नजर आई हो. एक बार श्वेता ने खुलासा किया था कि उन्हें ऐश्वर्या के बारे में क्या बिल्कुल पसंद नहीं है.

अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता के साथ एक बार करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में गए थे. जहां करण ने श्वेता से ऐश्वर्या को लेकर सवाल पूछे थे.

ऐश्वर्या की इस चीज से करती हैं नफरत
करण ने श्वेता से पूछा था कि वह ऐश्वर्या के बारे में कया पसंद करती हैं, क्या झेलती हैं और क्या नफरत करती हैं. श्वेता ने ऐश्वर्या के बारे में कहा कि वह सेल्फ मेड, स्ट्रॉन्ग वुमेन और एक बहुत अच्छी मां हैं. वहीं वह ऐश्वर्या के टाइम मैनेजमेंट को झेलती है. इस बात से नफरत करती हैं कि वह कॉल और मैसेज का जवाब देने में बहुत टाइम लेती हैं.

ऐश्वर्या ने फोटो से किया क्रॉप
 हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपना 81वां जन्मदिन मनाया है. अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर रात को पूरा परिवार एक साथ था. श्वेता ने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की थी. जिसमें नव्या, अगस्त्य, आराध्या और जया बच्चन नजर आए थे. वहीं ऐश्वर्या ने ये फोटो शेयर की थी तो उसमें उन्होंने सभी को क्रॉप कर दिया था सिर्फ आराध्या और अमिताभ बच्चन नजर आए थे. फोटो में आराध्या बिग बी को हग करती नजर आ रही थीं.

ये भी पढ़ें: Leo First Review Out: बेहद इंटेंस है मूवी, कमजोर दिल वाले ना देखें Leo, थलपति विजय की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आउट

[ad_2]