Home विदेश Singer Shubhneet Singh Mocks Former PM Indira Gandhis Assassination Now Getting Trolled

Singer Shubhneet Singh Mocks Former PM Indira Gandhis Assassination Now Getting Trolled

[ad_1]

Canadian Singer Shubhneet Singh Controversy: कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह एक बार फिर विवादों से घिरे है. एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाया है. शुभनीत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें एक कॉन्सर्ट के दौरान वह एक हुडी को दिखा रहे हैं. वीडियो  में दिख रहे हुडी पर सतवंत सिंह और बेअंत सिंह को इंदिरा गांधी की हत्या करते दिखाया गया है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है,  शुभनीत सिंह की हरकत को देखकर लोग आग बूबला हो रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि वे आगे से शुभनीत के गाने सुनने से परहेज करेंगे.

पहले भी विवादों से रहा है नाता

शुभनीत के लिए विवादों से जुड़ाव कोई पहली दफा नहीं है. इससे पहले भी शुभनीत ने भारत विरोधी काम किए हैं. पिछले महीने शुभनीत ने अपने सोशल मीडिया पर भारत का एक नक्शा पोस्ट किया था. इसपर काफी बवाल हुआ था.तब भी लोगों ने जमकर कनाडाई सिंगर को खरी-खोटी सुनाई थी.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुभनीत सिंह के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, “उनकी ओर से एक बूढ़ी महिला की हत्या का जश्न मनाया जा रहा है. वो भी उस महिला को जिन्हें उन्होंने अपना रक्षक बनाया था.जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया गया तो आपने उस भरोसे और विश्वास का फायदा उठाया और उसी हथियार से उन्हें मार दिया. उस हथियार से जिससे उनकी हिफाजत की जानी थी. जान लें ये बहादूरी का काम नहीं बल्कि कायरता से भरे शर्मसार करने वाला काम है. लोकतंत्र में चुनी गई एक नेता, एक निहत्थी महिला पर ऐसे कायरता से भरे हमले पर किसी को भी शर्म आनी चाहिए. शुभमजी.”

गौरतलब है कि कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी में वह इंदिरा गांधी की किरदार निभा रही है. हालांकि ये फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी मगर अब इसके डेट्स आगे बढ़ा दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

गाजा के जबालिया कैंप पर इजरायल ने बरपाया कहर, एक ही परिवार के 19 लोगों की मौत

[ad_2]

Exit mobile version