Home विदेश SpaceX Starship launch live updates Contact lost with Elon Musk Starship rocket

SpaceX Starship launch live updates Contact lost with Elon Musk Starship rocket

[ad_1]

SpaceX Starship Spacecraft launch: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के विशाल रॉकेट स्टारशिप की एक और टेस्टिंग फ्लाइट ने शनिवार (18 नवंबर) उड़ान भरी. उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही उससे संपर्क टूट गया. यह इस साल दूसरा मौका है, जब स्पेसएक्स ने स्टारशिप का परीक्षण किया. स्पेसएक्स ने शुरुआत में शुक्रवार (17 नवंबर) को स्टारशिप रॉकेट का दूसरी लॉन्चिंग निर्धारित की थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसमें एक दिन की देरी हो गई.

गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में इसकी टेस्टिंग की थी. उस समय फ्लाइट में विस्फोट हो गया था. एलन मस्क की बायोग्राफी लिखने वाले वाल्टर इसाकसन का कहना है कि स्टारशिप अब तक बनाया गया सबसे शक्तिशाली रॉकेट है. इसे 100 लोगों को मंगल ग्रह पर ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है.

सबसे पावरफुल रॉकेट है स्टारशिप
लॉन्चिंग से पहले स्पेसएक्स ने मेक्सिको सीमा के पास टेक्सास के दक्षिणी सिरे पर स्थित रॉकेट और लॉन्च पैड दोनों में  सुधार किया था. इसके बाद ही संघीय उड्डयन प्रशासन ने स्पेसएक्स को उड़ान भरने की  मंजूरी दी थी.गौरतलब है कि लगभग 400 फुट ऊंचा ‘स्टारशिप’ दुनिया का सबसे बड़ा और पावरफुल रॉकेट है. 

दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट 
स्पेसएक्स के स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और इस बड़े रॉकेट को मिलाकर इन्हें स्टारशिप नाम दिया गया है ये इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचा सकता है. स्टारशिप को दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट बताया जाता है. यह रॉकेट दो हिस्से में बंटा हुआ होता है. इसके ऊपर वाले हिस्से की ऊंचाई 164 फीट है. इसके अंदर 1200 टन ईंधन आता है.

यह भी पढ़ें- SpaceX Starship: बूस्टर अलग होने के बाद क्या हुआ था, जो धमाके से फट गया एलन मस्क का स्पेसएक्स रॉकेट?

[ad_2]

Exit mobile version