Home धर्म Steve Jobs Death Anniversary 5th October Motivational Quotes Apple Ceo

Steve Jobs Death Anniversary 5th October Motivational Quotes Apple Ceo

[ad_1]

Steve Jobs Motivational Quotes: स्टीव जॉब्स एप्पल के सह-संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ थे. उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्श किया, यहां तक की पैसों की कमी की वजह से उनको अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी. जिंदगी में बड़ी-बड़ी चुनौतियों का सामना कर उन्होंने एप्पल की शुरुआत की, दुनिया में अपना डंका बजाने के बाद आज ही दिन 5 अक्टूबर 2011 को उन्हें दुनिया को अलविदा कह दिया. ऐपल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 2011 में 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. स्टीव जॉब्स को एक कामयाब बिजनेसमैन के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान भी माना जाता है.उनके द्वारा कही गई कुछ बातें बेहद मशहूर है. आइये जानते हैं स्टीव जॉब्स के सफलता के मंत्र.

“दुनिया को महत्वपूर्ण बनाने के लिये चीजों को बदलने की जरुरत नहीं है.”



कभी-कभी जिंदगी आपको ईट से सिर पर मारेंगी,
 लेकिन तब भी आपको अपना भरोसा नहीं खोना है.


जिंदगी में मेरी सबसे पसंदीदा चीज किसी को भी पैसे से ना गिनना है, 
क्योंकि मेरे पास पैसों से भी ज्यादा मूल्यवान चीज है और वह है समय.


डिजाइन सिर्फ यह नहीं है कि चीज कैसी दिखती या मशहूश होती है, 
डिजाइन यह है कि चीज काम कैसे करती है.


“…क्योंकि शायद मौत ही इस जिंदगी का सबसे बड़ा आविष्कार है.”


“गुणवत्ता का मापदंड बनिए, कुछ लोग ऐसे वातावरण के आदि नहीं होते जहाँ उत्कृष्टता की उम्मीद की जाती है.”


”आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जी कर व्यर्थ मत कीजिये.
बेकार की सोच में मत फंसिए, अपनी जिंदगी को दूसरों के हिसाब से मत चलाएं.’’


“जब आप समुद्री डांकू बन सकते है तो फिर नौसेना में जाने कि क्या ज़रुरत है?”


“नयी खोज एक लीडर और एक अनुयायी के बीच अंतर करती है.”



“कभी-कभी जब आप कुछ नया करते हो तो आप गलतियाँ करते हो, 
उन्हें जल्दी से मान लेना बहुत जरुरी है और मानने के बाद उसमे सुधार करना भी बहुत जरुरी है.”


ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोने से पहले महिलाएं करें ये 5 काम, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Exit mobile version