
[ad_1]
Supreme Court To Punjab Governor: पंजाब के राज्यपाल की तरफ से विधानसभा से पारित विधेयकों को मंजूरी न देने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया है. कहा- आप आग से खेल रहे हैं. यह लोकतंत्र है. जनप्रतिनिधियों की तरफ से पास बिल को इस तरह नहीं अटकाया जा सकता. आप यह नहीं कह सकते कि विधानसभा का सत्र ही गलत था. केंद्र की तरफ से कोर्ट में मौजूद सॉलिसीटर जनरल ने 1 हफ्ते में हल का भरोसा दिया. सुनवाई लंच के बाद जारी रहेगी.
[ad_2]










