Home धर्म Surya Gochar 2023: दिवाली बाद इन 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, 1...

Surya Gochar 2023: दिवाली बाद इन 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, 1 महीने धन की नहीं रहेगी कमी, सूर्य कृपा से आएंगे अच्छे दिन!

[ad_1]

हाइलाइट्स

तुला: नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी हो सकता है.
कन्या: 17 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच का समय धन लाभ के लिए अच्छा साबित हो सकता है.
वृश्चिक: नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब मिल सकती है.

Surya Gochar 2023: ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन दिवाली के बाद होने जा रहा है. दिवाली 12 नवबंर को है और 17 नवंबर को सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होगा. सूर्य के गोचर से दिवाली बाद 4 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है. उनके सामने धन का संकट नहीं आएगा, सूर्य के शुभ प्रभाव के कारण उनके 30 दिन अच्छे रह सकते हैं. वृश्चिक में सूर्य का गोचर 17 नवंबर को 01:30 एएम पर होगा और 16 दिसंबर शाम 04:09 बजे तक उसमें विराजमान रहेगा. वहीं मंगल भी वृश्चिक में 16 नवंबर से आ जाएगा. इस तरह से वृश्चिक में सूर्य और मंगल की युति होगी. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि सूर्य गोचर से किन चार राशिवालों को लाभ होगा?

सूर्य गोचर 2023: इन 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत

सिंह: आपकी राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होने वाला है. इसका शुभ प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है. सूर्य कृपा से आपको अपने बिजनेस और करियर में तरक्की प्राप्त हो सकती है. इन 30 दिनों में धन का संकट खत्म हो जाएगा और आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर को कैसे करें प्रसन्न? जानें पूजा सामग्री और मंत्र, इसके बिना नहीं होगी उन्नति

पुराना अटका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति ठीक रहेगी. इस दौरान आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. इससे आपको लाभ होगा. रुपयों के लेन-देन के लिए भी यह समय ठीक रहेगा.

कन्या: वृश्चिक में सूर्य के गोचर करने से आपकी किस्मत चमक सकती है. आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. इस समय में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है. नौकरीपेशा वाले लोग तरक्की की नई सीढ़ियां चढ़ सकते हैं.

17 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच का समय धन लाभ और वित्तीय दृष्टि से आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. इसमें धन की आवक अच्छी रहेगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: धनतेरस पर शनि, राहु और केतु न कर दें अमंगल! भूलकर भी न खरीदें ये सामान, माने जाते हैं अशुभ

तुला: नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सुखद और शुभ फलदायी हो सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ यादगार पल व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा और बॉस भी आपसे खुश रहेंगे.

करियर ​की दृष्टि से यह समय अच्छा हो सकता है. इसमें आपके लिए गए फैसलों की सराहना हो सकती है. बिजनेस करने वालों को अपने परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा. धन लाभ के अवसर मिलेंगे.

वृश्चिक: सूर्य का गोचर आपकी राशि में होने वाला है, जो आपके लिए शुभ हो सकता है. इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे और उसका लाभ प्राप्त होगा. 1 महीने में आपके बिजनेस और जॉब में तरक्की के योग बनेंगे. समय को पहचानकर मौके पर सही फैसले करने की आवश्यकता है.

नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब मिल सकती है. हालांकि नई जॉब के सभी पहलुओं को जान लेना सही रहेगा. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा. आप अपने लिए नया मकान या नई गाड़ी खरीद सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Exit mobile version