Telangana Assembly Election 2023 Telangana BJP MP Arvind Dharmapuri Comment On BRS Chief K Chandrashekar Rao

[ad_1]

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में अपना आधार बनाने में लगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के नेता लगातार सत्ताधारी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर हमला बोल रहे हैं. पर इस बीच निज़ामाबाद से बीजेपी के सांसद अरविंद धर्मपुरी के एक बयान के बाद से प्रदेश में काफी विवाद खड़ा हो गया है.

दरअसल, उन्होंने एक जनसभा में कहा कि “अगर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और उनके बेटे के.टी. रामाराव की मृत्यु हो जाती है तो भारतीय जनता पार्टी दोनों को आर्थिक मदद देगी. इस बयान के बाद बीआरएस ने भी बीजेपी पर हमला बोला है.

केसीआर बीमा योजना पर उठाए सवाल

मंगलवार को एक चुनावी कार्यक्रम में धर्मपुरी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीआरएस की ओर से जारी घोषणापत्र पर बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव और उनके  बेटे के.टी. रामाराव पर जमकर निशाना साधा. धर्मपुरी ने कहा “बीआरएस ने अपने घोषणापत्र में केसीआर बीमा योजना के तहत मृत किसानों के परिवारों को 5 लाख रुपये का जीवन बीमा देने का वादा किया है. इसमें कहा गया है कि यदि मृतक किसान की उम्र 56 वर्ष से कम है तो परिवारों को बीमा दिया जाएगा. यै कैसी मदद है.”

केसीआर के पूरे परिवार किया हमला

धर्मपुरी ने आगे कहा, अगर के. चंद्रशेखर राव मर जाते हैं तो बीजेपी उनके परिवार को 5 लाख रुपये देगी और अगर के.टी. रामाराव मर जाते हैं तो हम इस राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर देंगे. उन्होंने कहा, “वैसे भी उनका (केसीआर) समय खत्म हो गया है. पर यदि युवा लोग मरते हैं, तो राशि अधिक कर दी जाएगी. यदि केसीआर की बेटी कविता मर जाती हैं तो मैं 20 लाख रुपये की घोषणा करूंगा.”

बीआरएस ने भी की सांसद के बयान की निंदा

धर्मपुरी की इन टिप्पणियों के जवाब में, बीआरएस नेता और केसीआर की बेटी के कविता ने कहा, “अरविंद धर्मपुरी ने मेरे खिलाफ जो बयान दिए, क्या वे ऐसा ही बयान अपनी बेटियों के लिए भी देंगे.?

ये भी पढ़ें

राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, सरकारी बंगला मामले में सुनाया ये फैसला

[ad_2]