
[ad_1]
Telangana Assembly Election: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुट गई है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तेलंगाना में सिंगरेनी कोल माइंस (SCCL) में काम कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात की.
कांग्रेस ने एक्स पर सांसद राहुल गांधी और एससीसीएल में काम कर रहे कर्मचारियों की फोटो शेयर की है. इस फोटो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्मचारियों के साथ बैठकर बातचीत करते और फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं.
तेलंगाना में सिंगरेनी कोल माइंस (SCCL) के साथियों से मिले जननायक @RahulGandhi जी। pic.twitter.com/cfZ8fNOxFR
— Congress (@INCIndia) October 19, 2023
मुलुगु में चुनावी सभा को किया था संबोधित
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार (19 अक्टूबर) को तेलंगाना दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने मुलुगु में रोड़ शो किया और ऐतिहासिक रामप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां दोनों नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीआरएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जैसे-जैसे यह तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और काम का हिसाब मांगने लगे हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को मुलुगु बीआरएस पर आरोप लगाया था कि वह बीजेपी की बी टीम के रूप में काम करती है और एआईएमआईएम भी इसमें उनका साथ देती है.
ये भी पढ़ें: Telangana Election 2023: तेलंगाना में BJP का जनसेना पार्टी के साथ होगा गठबंधन! पवन कल्याण ने मांगी इतनी सीटें
[ad_2]











