The Archies Trailer Amitabh Bachchan Praised Grandson Agastya Nanda After Watching His Film Trailer Shared Post

[ad_1]

The Archies Trailer : जोया अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म द आर्चीज लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों भी लंबे समय से इंतजार में बैठे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है ,जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इस फिल्म में कई स्टार किड्स अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं. इस बीच नाना अमिताभ ने फिल्म का ट्रेलर देखने को बाद नाती अगस्त्य की जमकर तारीफ की है. 

‘द आर्चीज’ का ट्रेलर देख अमिताभ ने की नाती अगस्त्य की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर द आर्चीज का ट्रेलर पोस्ट किया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने नाती को फिल्म के लिए मोटिवेट भी किया है. बिग बी ने लिखा- ‘अगस्त्य,मेरा प्यार भरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है..तुम यू हीं  मशाल लेकर आगे बढ़ते रहो’.इस पोस्ट के साथ अमिताभा ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट यानी सुहाना खान, खुशी कपूर वेदंग रैना, मिहिर अहुजा, युवराज मंदा और अदिती सेगल को भी टैग किया है. 


अगस्त्य को मामा अभिषेक ने यूं किया था सपोर्ट 
सिर्फ अमिताभ ही नहीं इससे पहले अगस्त्य को सपोर्ट करने मामा अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राप पर एक पोस्ट कर भांजे अगस्त्या की तारीफ की थी. अभिषेक ने लिखा था- ‘ये बहुत कूल है. अगस्त्य में इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता. मुझे तुम पर गर्व है. मेरे बेड से कूदने से लेकर स्क्रीन पर गिटार बजाने तक… जर्नी अभी शुरू हुई है. प्ले हार्ड’.


इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म 
बता दें कि, द आर्चीज को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म द आर्चीज कॉमिक पर बेस्ड है. इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म द आर्चीज 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 

 

यह भी पढ़ें: जब Bigg Boss 7 में ट्रॉफी के लिए गौहर खान और तनीषा मुखर्जी थे आमने-सामने, झलक दिखला जा के सेट पर अब ऐसे हुई एक्ट्रेसेस की मुलाकात



[ad_2]