रुस में भूकंप के बाद सुनामी आई, जापान तक तबाही; अमेरिका समेत कई देशों ने जारी किया अलर्ट

रूस के पूर्वी तट कामचात्का में बुधवार सुबह भीषण भूकंप आया। इसके बाद आई सुनामी की लहरों ने कामचात्का में तबाही मचाई। इसके चलते सेवेरो-कुरिल्स शहर के बंदरगाह और फिश प्रोसेसिंग प्लांट में पानी भर गया। रूस सरकार ने कहा है कि एक किंडरगार्टन भवन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अधिकांश इमारतें ठीक हैं।

रुस में सुनामी आने के बाद तटीय क्षेत्र में भरा पानी। सोशल मीडिया।

रूस के पूर्वी तट कामचात्का में बुधवार सुबह भीषण भूकंप आया। इसके बाद आई सुनामी की लहरों ने कामचात्का में तबाही मचाई। इसके चलते सेवेरो-कुरिल्स शहर के बंदरगाह और फिश प्रोसेसिंग प्लांट में पानी भर गया। रूस सरकार ने कहा है कि एक किंडरगार्टन भवन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अधिकांश इमारतें ठीक हैं।

रिक्टर स्केल पर 8.8 की तीव्रता के भूकंप के बाद रूस और जापान में तबाही जारी है। दोनों ही देशों के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की ऊंची लहरें देखी गईं हैं। वहीं, अमेरिका भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है। कहा जा रहा है कि एक दशक का यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है। वहीं, अमेरिका ने इसे 6वां सबसे तीव्र भूकंप माना है।

एक से तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की पहली लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंच गई। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय क्षेत्रों में ज्वार स्तर से एक से तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय क्षेत्रों में तीन मीटर से भी ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

रूस में अब तक जनहानि नहीं

रॉयटर्स के अनुसार, सुनामी की लहरों ने पहले कामचात्का में तबाही मचाई। इसके चलते सेवेरो-कुरिल्स शहर के बंदरगाह और फिश प्रोसेसिंग प्लांट में पानी भर गया। रूस सरकार ने कहा है कि एक किंडरगार्टन भवन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अधिकांश इमारतें ठीक हैं। अब तक जनहानि की खबर नहीं है।

लोग छतों पर चढ़े, व्हेल बहकर तट पर आईं

सुनामी से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। खबर है कि भीषण भूकंप के बाद कम से कम 4 व्हेल मछलियां बहकर जापान के तट पर आ गई थीं। वहीं, सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद जापान को होक्काइडों में लोग छतों पर चढ़ गए थे। सुनामी की चेतावनी अमेरिका और फिलीपींस के तटीय क्षेत्रों में भी जारी की गई थी।

रूस के क्षेत्रों में आपातकाल

रूस की साखालिन सरकार का कहना है, ‘आज जहां उत्तरी कुरिल डिस्ट्रिक्ट में सुनामी और भूकंप आए हैं, वहां आपातकाल लागू कर दिया गया है।’ पूर्वी रूस के गवर्नर ने लोगों से तटों से दूर रहने की अपील की है। रॉपटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुनामी की लहरें 4 मीटर ऊंची थीं और कई इलाकों में भारी तबाही मचा रही हैं।

घरों के अंदर टूट गए शीशे, हिलने लगीं इमारतें

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि भूकंप से सुनामी आई है, जिससे सभी हवाई द्वीपों के तटीय क्षेत्रों में क्षति होने की आशंका है। रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ ने भूकंप के केंद्र के पास सबसे बड़े शहर पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से खबर दी कि कई लोग जूते और उचित कपड़े पहने बिना ही सड़कों पर निकल आए। घरों के अंदर अलमारियां गिर गईं, शीशे टूट गए, इमारतों एवं कारें जोर-जोर से हिलने लगीं।

अब तक की बड़ी बातें

  • रूस के सुदूर पूर्व में 8.8 तीव्रता का भूकंप, केंद्र कामचटका प्रायद्वीप से 133 किमी दूर समुद्र में था
  • सेवेरो-कुरील्स्क में सुनामी लहरों ने तटीय इलाकों को डुबोया, तीन लहरें आईं जिनमें से तीसरी सबसे शक्तिशाली थी
  • रूस के तटीय कस्बों में जहाज बह गए, बंदरगाह से 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
  • जापान में 3 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी, कई तटीय शहरों से लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में भेजा गया
  • हवाई में 10 फीट तक की लहरों की चेतावनी, डिज्नी रिजॉर्ट समेत कई होटल खाली कराए गए, स्कूलों में टूरिस्टों को शिफ्ट किया गया
  • कैलिफोर्निया, अलास्का और पूरे अमेरिकी वेस्ट कोस्ट पर अलर्ट, लॉस एंजेलिस और सैन फ्रांसिस्को में समुद्री किनारों से दूरी बनाए रखने का आदेश
  • फिलिपींस, इंडोनेशिया और चीन के पूर्वी तट पर भी चेतावनी, हालांकि अभी तक अधिकतर जगह लहरें 1 मीटर से कम की रही हैं
  • रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कैमचात्स्की शहर में बिजली गुल, मोबाइल सेवा बाधित, कई इमारतों को नुकसान
  • फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से कर्मचारियों को हटाया गया, जापान की सरकार सतर्क, फिलहाल कोई रिसाव नहीं
  • हवाई के सभी बंदरगाह बंद, यूएस कोस्ट गार्ड ने सभी जहाजों को समुद्र में ही रुकने का आदेश दिया

सुनामी से खतरे में कौन से देश और शहर ?

सुनामी का खतरा प्रशांत महासागर के कई देशों पर मंडरा रहा है। नीचे उन देशों और शहरों की सूची दी गई है, जिन्हें सुनामी चेतावनी या सलाह दी गई है।

रूस

शहर/इलाके: कुरील द्वीप (सेवेरो-कुरील्स्क, परमुशिर द्वीप), पेट्रोपावलोव्स्क-कामचट्स्की
खतरा: 3-5 मीटर ऊंची लहरें. सेवेरो-कुरील्स्क में 3-4 मीटर ऊंची लहरें पहले ही पहुंच चुकी हैं
प्रभावः इमारतों को नुकसान, बाढ़ और निकासी. सखालिन क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा

जापान

शहर/इलाके: होक्काइडो (नेमुरो, तोकाची), तोहोकु, कांटो, इजु और ओगासावारा द्वीप, वाकायामा प्रान्त
खतरा: 0.3-3 मीटर ऊंची लहरें. होक्काइडो में 30-60 सेंटीमीटर की लहरें पहले ही पहुंच चुकी हैं. फुकुशिमा दाइची न्यूक्लियर प्लांट में कोई असामान्यता नहीं देखी गई, लेकिन 4000 कर्मचारी ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं

प्रभावः 1.9 मिलियन लोग निकासी के आदेश के तहत. सेंडाई हवाई अड्डा बंद. 2011 के तोहोकु भूकंप की यादें ताजा

हवाई (संयुक्त राज्य अमेरिका)

शहर/इलाकेः पूरे हवाई द्वीप समूह, विशेष रूप से होनोलूलू, हिलो, काउई, ओआहु.
खतरा: 1-3 मीटर (3-10 फीट) ऊंची लहरें. मिडवे एटोल में 6 फीट ऊंची लहरें मापी गई.
प्रभावः तटीय इलाकों में बाढ़, वाहनों और बुनियादी ढांचे को नुकसान. निकासी के कारण ट्रैफिक जाम.

कैलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका)

शहर/इलाके: क्रेसेंट सिटी, पोर्ट सैन लुइस, सैन फ्रांसिस्को बे, लॉस एंजिल्स
खतराः उत्तरी कैलिफोर्निया (केप मेंडोसिनो से ओरेगन सीमा) में 2-5 फीट ऊंची लहरों के लिए सुनामी चेतावनी. बाकी कैलिफोर्निया तट पर 1 फीट से कम ऊंची लहरों के लिए सुनामी सलाह
प्रभावः क्रेसेंट सिटी में 4.8 फीट तक की लहरें संभव। दक्षिणी कैलिफोर्निया में कम प्रभाव

अलास्का (संयुक्त राज्य अमेरिका)

शहर/इलाकेः एल्यूशियन द्वीप, अमचित्का द्वीप, कोडिएक, दक्षिणी अलास्का तट
खतरा: 1-3 मीटर ऊंची लहरें. अमचित्का में 1 फीट ऊंची लहरें दर्ज
प्रभावः तटीय बाढ़ और मजबूत धाराएं

सालामन द्वीप

शहर/इलाकेः तटीय इलाके
खतरा: 1-3 मीटर ऊंची लहरें
प्रभावः कम आबादी वाले द्वीपों में बाढ़ और नुकसान

अन्य देश

  • चिली: तटीय इलाकों में 1-3 मीटर ऊंची लहरें
  • इक्वाडोरः कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें
  • पेरू: 3 मीटर तक की लहरें बुधवार सुबह तक
  • फिलीपींसः पूर्वी तट पर 1 मीटर से कम ऊंची लहरें
  • गुआम और नॉर्दर्न मारियाना द्वीपः सुनामी सलाह
  • न्यूजीलैंड: मजबूत धाराएं और अनियमित लहरें
  • कनाडा: ब्रिटिश कोलंबिया के तटीय इलाकों में सुनामी सलाह

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02