भारत में धमाल मचाने आ गई टीवीएस की एडवेंचर बाइक, जानें क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स

TVS APACHE RTX Launch: टीवीएस कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एडवेंचर बाइक टीवीएस अपाचे आरटीएक्सलॉन्च की है। इसकी कीमत 1.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह बाइक 299.1 सीसी इंजन के साथ 36 पीएस की पावर देती है। इसमें कई राइड मोड्स, 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

टीवीएस की नई रेसिंग बाइक अपाचे आरटीएक्स लांच। सोशल मीडिया

TVS APACHE RTX Launch: टीवीएस कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एडवेंचर बाइक टीवीएस अपाचे आरटीएक्सलॉन्च की है। इसकी कीमत 1.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह बाइक 299.1 सीसी इंजन के साथ 36 पीएस की पावर देती है। इसमें कई राइड मोड्स, 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

TVS APACHE RTX Launch: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस ने पहली एडवेंचर बाइक टीवीएस अपाचे आरटीएक्स को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया है। कंपनी ने इसे नए जनरेशन टीवीएस आरटी-एक्सडी4 इंजन प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इस बाइक को रेसिंग परफॉर्मेंस और लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स की कीमत

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये से लेकर 2.29 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एजडी एडवेंचर, सुजुकी वी स्ट्राम एसएक्स 250, और केटीएम 250 एडवेंचर से देखने के लिए मिलेगा।

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स का इंजन

स्पेसिफिकेशन फीचर्स
इंजन 299.1 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक DOHC
पावर आउटपुट 36 PS
टॉर्क 28.5 Nm
गियरबॉक्स 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन, क्विकशिफ्टर
कूलिंग सिस्टम लिक्विड-कूल्ड, ड्यूल कूलिंग (वॉटर और ऑयल जैकेट्स)
सस्पेंशन (फ्रंट) WP इन्वर्टेड कार्ट्रिज फोर्क, लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन
सस्पेंशन (रियर) मोनो-ट्यूब सस्पेंशन (फ्लोटिंग पिस्टन)
फ्रेम स्टील ट्रेलिस फ्रेम, हल्का और मजबूत
ब्रेक सिस्टम डिस्क ब्रेक्स (फ्रंट और रियर)
टायर साइज 21 इंच (फ्रंट), 17 इंच (रियर)
इंजन टेक्नोलॉजी ड्यूल ओवरहेड कैम्स, ड्यूल ऑयल पंप, ड्यूल कूलिंग जैकेट
राइड मोड्स अर्बन, रेन, टूर, रैली
कनेक्टिविटी 5” TFT डिस्प्ले, नैविगेशन और मैप मिररिंग
सुरक्षा फीचर्स ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली मिटिगेशन, टेर्रेन-अडेप्टिव ABS
फ्यूल टैंक क्षमता 15 लीटर (प्राथमिक टैंक)
वजन 192 किलोग्राम (करीब)

अपाचे आरटीएक्स में 299.1 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 36 PS की पावर और 28.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है। यह बाइक स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर आधारित है, जो मजबूत और हल्का होने के साथ-साथ शानदार पावर-टू-वेट रेश्यो प्रदान करता है।

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स का सस्पेंशन

इस एडवेंचर मोटरसाइकिल का चेसिस और सस्पेंशन खास रूप से एडवेंचर राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन और WP (फ्रंट: इन्वर्टेड कार्ट्रिज फोर्क) दिया गया है। इसके रियर में मोनो-ट्यूब सस्पेंशन (फ्लोटिंग पिस्टन) दिया गया है, जो स्थिरता और आराम देता है। यह बाइक सभी तरह की सड़कों पर शानदार परफॉर्मेंस दे सकती है, चाहे वह सपाट सड़क हो या ऊबड़-खाबड़ रास्ता।

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स का डिजाइन

इसका डिजाइन काफी अट्रैक्टिव और रैली-प्रेरित है। इसका मोनो-वॉल्यूम सिल्हूट और मस्कुलर, रैली-प्रेरित लुक इसे हर स्थिति में शानदार दिखाता है। इसमें डीआरएल ब्लेड्स, लेविटेटिंग मेन बीम रिफ्लेक्टर्स, और टेल लैंप ब्लेड्स इसका सिग्नेचर लाइटिंग दी गई है। इसके साथ ही इसे वाइपर ग्रीन, मेटैलिक ब्लू, पर्ल व्हाइट, लाइटनिंग ब्लैक, और टार्न ब्रॉन्ज जैसे कलर ऑप्शन के साथ लेकर आया गया है।

यह भी पढ़ें:

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स के फीचर्स

इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी और एडवांस्ड तकनीकी सुविधाएं दी गई है। इसमें कई राइड मोड्स (जैसे कि अर्बन, रेन, टूर, और रैली) हैं, जो इंजन रिस्पॉन्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और एबीएस को सड़क के हिसाब से अनुकूलित करते हैं। इसमें 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दी गई है, जो राइडर को नेविगेशन और राइड मोड के बारे में जानकारी देने का काम करता है। इसके अलावा, बाइक में क्विकशिफ्टर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो लंबे सफर के दौरान राइडर को आरामदायक अनुभव देने का काम करते हैं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02