US के लेविस्टन में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 22 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

[ad_1]

US Shooting: अमेरिका में बुधवार (25 अक्टूबर) को मेन के लेविस्टन शहर में कम से कम तीन जगहों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मारे जाने की खबर है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक 50-60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. आपको बता दें कि  गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद से संदिग्ध फरार है. उसके पास एक लंबी बंदूक थी, जिसकी मदद से वो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था.  
 
अमेरिकी न्यूज ABC की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी की घटना को बॉलिंग एली, लोकल बार सहित वॉलमार्ट सेंटर में अंजाम दिया गया. इस मामले पर AP को दो कानून अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.दो कानून अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. उन्होंने कहा कि जांचकर्ता अभी भी घटना स्थलों की जांच कर रहे हैं और सबूत इकट्ठा करने के लिए काम कर रहे हैं.

हमलावर का रिश्ता सेना से
अमेरिकी शहर लेविस्टन के पुलिस अधिकारियों ने वो गोलीबारी की घटना के संबंध में दो एक्टिव शूटरों की तलाश कर रही है. वहीं रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध हमलावर की दो तस्वीरें पोस्ट की गई है, जिसमें वो हाथों में सेमी ऑटोमेटिक राइफल लिए हुए है. गोलीबारी की घटना में शामिल हमलावर की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई है. उसने सेना में हवलदार के रूप में लगभग 20 सालों तक काम किया था.

इस मामले को लेकर एंड्रोस्कॉगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने फेसबुक पर एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि संदिग्ध अभी भी बड़े पैमाने पर है. इसके अलावा मेन स्टेट पुलिस ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए एक्टिव शूटर  के बारे में चेतावनी दी.

साल 2022 के बाद से सबसे बड़ा हमला
एंड्रोस्कॉगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने लेविस्टन में शूटिंग में शामिल संदिग्ध की तस्वीरें जारी की हैं. इसके अलावा लेविस्टन स्टेट पुलिस ने फेसबुक पर एक पोस्ट पर लोगों को जानकारी दी कि कृपया दरवाजे बंद करके अपने घर के अंदर रहें अगर आप किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को देखते हैं तो 911 पर कॉल करके हमें सूचित करें. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमले को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी सूचना दे दी गई है.

साल 2022 के बाद से लेविस्टन हमले को सबसे बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि पिछले साल मई में टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें 19 बच्चों समेत दो टीचर की मौत हो गई थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में साल 2022 के दौरान गोलीबारी से जुड़े 647 घटनाओं को दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें:Hurricane Otis: घर, गाड़ी, बिजली, फोन सब खराब, साइक्लोन ओटिस ने मचाई तबाही, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट



[ad_2]