
[ad_1]
हाइलाइट्स
जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा, जिससे गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी.
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह काफी फायदेमंद रहेगा.
Weekly Horoscope November 2023: नवंबर 2023 के नए सप्ताह में मकर राशिवालों के दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी. आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं. नौकरी में भी बदलाव हो सकता है. कुंभवालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. परिवार का माहौल थोड़ा सा अशांत हो सकता है. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का नवंबर 2023 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा, जिससे गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी. आपके रिश्ते में जो व्यस्तता चली आ रही थी, वह दूर होगी. जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी. लव लाइफ के लिए भी समय आनंदमय रहेगा. आपको एक से ज्यादा लोगों में रुचि हो सकती है. हालांकि, एक से ज्यादा लोगों में दिलचस्पी दिखाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा. आपका वर्तमान रिश्ता टूट सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह काफी फायदेमंद रहेगा. आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं. नौकरी में भी बदलाव हो सकता है.
बिजनेस करने वालों को मेहनत के अनुपात में नतीजे मिलेंगे और आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा. स्टूडेंट्स की बात करें, तो अभी अपने घर में माहौल को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करें, तभी आप पढ़ाई पर अच्छे से ध्यान दे पाएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. यात्रा के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: धनु में होगा बुध गोचर, 3 राशिवालों का शुरू होने वाला है गोल्डन टाइम, नई नौकरी, प्रमोशन, धन लाभ का प्रबल योग
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. परिवार का माहौल थोड़ा सा अशांत हो सकता है. लव लाइफ के लिए समय ठीक-ठाक है, बस आप की ट्यूनिंग थोड़ी सी गड़बड़ हो सकती है, जिसको आपसी बातचीत से सुधारा जा सकता है. कार्य क्षेत्र में उत्तम सफलता मिलेगी. नौकरी में आप के पदभार में बढ़ोतरी होगी. पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. इनकम भी इनक्रीस हो सकती है. बिजनेस के पर्सपेक्टिव से भी समय अच्छा है. आपको गवर्नमेंट सेक्टर से लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए.
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा सा तनाव बढ़ सकता है. आप धन कमाने के पीछे काफी प्रयास करेंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा और आपके परिवार के बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे. स्टूडेंट्स की बात करें, तो आप काफी मेहनत करेंगे और वह मेहनत आपकी पढ़ाई और परफॉर्मेंस में नजर आएगी. स्वास्थ्य के लिहाजसे देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आप लापरवाही बरत सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक होगी. यात्रा के लिए सप्ताह के मध्य और अंतिम दिन अच्छे रहेंगे.
मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन ससुराल वालों के हस्तक्षेप के कारण कुछ परेशानियों में आ सकता है. जो लोग लव लाइफ में हैं, उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपका रिश्ता अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ नई बातों को जानने का मौका मिलेगा, जो अपने काम के सिलसिले में आपके लिए जानना जरूरी होगा. इससे आप अपने काम में और भी बेहतर सुधार कर पाएंगे और इसकी बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
व्यापार करने वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ध्यान देने वाला है, क्योंकि पैसे का निवेश गलत जगह होने से धन की हानि भी उठानी पड़ सकती है. इस समय निवेश करना खतरे से खाली नहीं है. विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें अपने मेहनत के अनुसार पढ़ाई का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. यात्रा के लिए सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंगे.
.
Tags: Astrology, Horoscope
FIRST PUBLISHED : November 19, 2023, 09:31 IST
[ad_2]









