Home धर्म Weekly Horoscope November 2023: कर्कवालों के करियर में होगा ग्रोथ, सिंहवाले होंगे...

Weekly Horoscope November 2023: कर्कवालों के करियर में होगा ग्रोथ, सिंहवाले होंगे मालामाल, कन्यावाले पाएंगे प्यार

[ad_1]

हाइलाइट्स

सप्ताह की शुरुआत में बिजनेस के लिए आप काफी हाथ पैर मारेंगे.
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. आपके प्रमोशन की स्थिति बन सकती है.

Weekly Horoscope November 2023: आज से शुरू हुआ नवंबर का नया सप्ताह कर्क और सिंह राशिवालों के लिए अच्छा साबित होगा. इस सप्ताह में कर्कवालों के कॅरियर में ग्रोथ होगा, जबकि सिंह राशिवाले अच्छा धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं. वहीं कन्या राशिवाले लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. कर्क, सिंह और कन्या के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें नवंबर 2023 का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन को और भी बेहतर बनाने के लिए सोमवार के दिन जटा वाला नारियल शिवजी को अर्पित करना चाहिए. जो लोग किसी लव लाइफ में है, उनके लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण है. अपने प्रिय का दिल दुखाने वाली कोई भी बात न करें, इससे आपका रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है.

सप्ताह की शुरुआत में बिजनेस के लिए आप काफी हाथ पैर मारेंगे. कुछ विदेशी यात्राएं भी हो सकती हैं, जो आपके बिजनेस को इंप्रूव करने में महत्वपूर्ण साबित होगा. आपके करियर में ग्रोथ होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय और भी अच्छा रहेगा और आपके प्रमोशन की स्थिति बन सकती है. विद्यार्थियों की बात करें, तो अभी पढ़ाई में उनका मन लगेगा. इसके उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह समय आपके लिए कमजोर रहेगा. आपको गले, पेट या कमर में समस्या हो सकती है. यात्रा के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें: धनु में होगा बुध गोचर, 3 राशिवालों का शुरू होने वाला है गोल्डन टाइम, नई नौकरी, प्रमोशन, धन लाभ का प्रबल योग

सिंह साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपकी लव लाइफ के लिए भी यह वीक काफी अच्छा रहने वाला है. आप अपने रिश्ते में काफी खुश होंगे और उनके साथ घूमने जाने में सफल भी होंगे. इस मुलाकात से आपकी ट्यूनिंग सुधर जाएगी. विवाहित लोग भी अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन सावधान रहें. कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी और आप अपने काम को लेकर काफी खुश नजर आएंगे.

बिजनेस में मेहनत का फल भी मिलेगा. आपको एक से ज्यादा जगह से अच्छा लाभ मिल सकता है. आप इस दौरान इन्वेस्टमेंट करने पर काफी जोर देंगे. नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी मजबूती हासिल करेंगे और इसका उन्हें लाभ भी मिलेगा. स्टूडेंट्स की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में कुछ कमियां महसूस होगी और इसके लिए उन्हें किसी के गाइडेंस की जरूरत पड़ेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी. यात्रा के लिए सप्ताह के अंतिम 2 दिन अच्छे रहेंगे.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी से आपकी निकटता बढ़ेगी. जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने की कोई बड़ी महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है, जिसकी आप काफी सराहना भी करेंगे. लव लाइफ के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. इसके बाद आप दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. आपको पूरी तरह से अपने साथी कर्मचारियों का सपोर्ट हासिल होगा और वे खुद ही आपके सपोर्ट में खड़े नजर आएंगे. आप खुद भी कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे.

बिजनेस में यह स्थिति आपको बहुत ज्यादा फायदा देगी. विद्यार्थियों की बात करें, तो अभी आप काफी मेहनत करेंगे, लेकिन मेहनत के साथ टाइमिंग पर भी ध्यान दें. सही समय पर काम करने से आपको बेहतर लाभ मिलेगा. इस सप्ताह आपको एक बात का ध्यान रखना है कि बेवजह की टेंशन न मोल लें. क्योंकि इससे आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है. अपने खानपान में पौष्टिक तत्वों को जगह दें. सुबह का एक अच्छा रूटीन बनाएं, जिसमें जोगिंग या जिमिंग को जरूर शामिल करें. यात्रा के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा है.

Tags: Astrology, Horoscope

[ad_2]

Exit mobile version