फालोआन के बाद दोबारा खेल रही वेस्टइंडीज टीम के सात विकेट गिरे, कुलदीप के अटैक से हार की कगार पर

IND vs WI 2nd Test Day 4: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। उम्मीद है कि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया यह मैच जीत लेगी। फालोआन के बाद खेल रही वेस्टइंडीज की टीम अब तक सात विकेट गंवा चुकी है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच चौथा दिन।

IND vs WI 2nd Test Day 4: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। उम्मीद है कि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया यह मैच जीत लेगी। फालोआन के बाद खेल रही वेस्टइंडीज की टीम अब तक सात विकेट गंवा चुकी है।

IND vs WI 2nd Test Day 4: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की, जिसमें यशस्वी जायसवाल और कप्तान गिल ने शतक शामिल रहे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई, जहां भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए। भारत ने 270 रन की बढ़त के साथ फॉलोऑन दिया। तीसरे दिन के अंत तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट पर 173 रन बनाए। चौथे दिन भारत का लक्ष्य जल्द से जल्द शेष विकेट लेकर मैच जीतना होगा।

भारत ने टॉस जीत कर 518 रन का दिया था लक्ष्य

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल के 175 रन और कप्तान के नाबाद 129 रन की बदौलत भारत ने पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की।

पहली पारी 248 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी 248 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। इस तरह भारत ने पहली पारी में 270 रन की बढ़त लेने के बाद वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दिया। इसके बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम ने चौथे दिन के खेल के पहले सेशन तक 252/3 रन बना लिए।

तीसरे दिन वेस्टइंडीज का स्कोर 252/3 पहुंचा

आज का पहला सेशन वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाजों के नाम रहा। विंडीज टीम की तरफ से जॉन कैंपबेल ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम की मैच में कुछ हद तक वापसी कराई। फिलहाल 78 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 252/3 पहुंचा।

कुलदीप ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट

पारी के 92वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने रोस्टन चेज को अपना शिकार बनाया। देवदत्त पडिक्कल ने उनका कैच लपका। कुलदीप यादव ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर खैरीपियरे को अपना शिकार बनाया। नितीशरेड्डी ने उनका कैच लपका। 92 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 287/7 रहा।

कुलदीप ने भारत को दिलाई पांचवीं सफलता

पारी के 90 ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने टेविनइमलाक को एलबीडब्लू आउट किया। 12 रन बनाकर टेविनकुलदीप यादव का दूसरी पारी में पहला शिकार बने। इस दौरान वह 13 गेंद में 12 रन ही बना सके। वेस्टइंडीज की टीम ने 90 ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 297 रन बना लिए हैं। अब क्रीज पर जस्टिनग्रीव्स (0) और रोस्टनचेज (39) की जोड़ी मौजूद हैं। विंडीज टीम ने भारत पर 27 रन की लीड बना ली है।

यह भी पढ़ें:

रोस्टन-टेविन के बीच 50 रन की पार्टनरशिप पूरी

पारी के 89 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 293 रन रहा। रोस्टन चेज (39) और टेविन (12) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। पारी के 84वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज ने शाई होप को बोल्ड किया। 84 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 271/4 रहा।

शाई होप ने जड़ा शतक

वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने पारी के 82वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। 8 साल बाद शाई होप के बल्ले से शतक निकला है। 2017 के बाद वह अब अपना टेस्ट शतक जड़ पाए हैं। उनके टेस्ट करियर का ये तीसरा टेस्ट शतक है। 82 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 269/3 रहा।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02