[ad_1]
हाइलाइट्स
यम का दीपक जलाने का मुहूर्त: शाम 05:30 बजे के बाद से, प्रदोष काल में.
जो लोग छोटी दीवाली पर यम का दीपक जलाते हैं, उनको जीवन के अंत समय में कष्टों से मुक्ति मिलती है.
आज 11 नवंबर को देशभर में छोटी दिवाली मनाई जा रही है. छोटी दिवाली पर प्रदोष काल में यम का दीपक जलाने का विधान है. यह दीपक मृत्यु के देवता यमराज के लिए जलाया जाता है. छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहते हैं. कहते हैं कि इस दिन यमराज से प्रार्थना करते हैं कि वे नरक का द्वार बंद कर दें, ताकि परिवार का कोई भी सदस्य अकाल मृत्यु का शिकार न हो. आज छोटी दिवाली पर प्रीति और आयुष्मान योग बने हैं और चित्रा नक्षत्र है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि यम का दीपक जलाने की सही विधि क्या है? यम का दीपक जलाने का मुहूर्त कब है? यम दीपक का महत्व क्या है?
छोटी दिवाली 2023: यम का दीपक जलाने का मुहूर्त
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ: आज, दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि का समापन: कल दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर
यम का दीपक जलाने का मुहूर्त: शाम 05:30 बजे के बाद से, प्रदोष काल में
प्रीति योग: आज प्रात:काल से लेकर शाम 04:59 बजे तक
आयुष्मान योग: आज शाम 04:59 बजे से पूरी रात तक
चित्रा: सुबह से देर रात 01:47 बजे तक
ये भी पढ़ें: आज है छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली चौदस, जानें यम दीपक जलाने का सही समय, पूजा मुहूर्त, महत्व
यम का दीपक जलाने की सही विधि क्या है?
ज्योतिषाचार्य भट्ट के अनुसार, छोटी दिवाली यानि नरक चतुर्दशी पर प्रदोष काल में यम का दीपक जलाते हैं. सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल प्रारंभ होता है. आज सूर्यास्त शाम को साढ़े 5 बजे होगा. आइए जानते हैं यम का दीपक जलाने की विधि.
1. सबसे पहले मिट्टी का एक चौमुखा दीपक लें. यदि चौमुखा दीपक नहीं है तो सामान्य दीपक लें.
2. फिर उसमें रूई की 4 बत्ती लगाएं. उस बत्ती को इस प्रकार से लगाएं कि वो चार दिशाओं को इंगित करता हो.
3. उस दीपक को सरसों के तेल से भर दें और पूजा स्थान पर रख दें.
4. शाम को जब परिवार के सभी सदस्य घर पर आए जाएं तो प्रदोष काल में यम के दीपक को जलाएं.
ये भी पढ़ें: दिवाली इन 5 राशिवालों के लिए शुभ, लक्ष्मी कृपा से धन-धान्य से भर जाएगा घर, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी
5. फिर उसे घर में चारों तरफ घुमा दें. उसके बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में यम के दीपक को रखें. उसके दीपक के नीचे कोई अनाज रखें. कई स्थानों पर यम का दीपक नाली के पास या अन्य स्थानों पर रखा जाता है. आपके यहां जो विधान हो, उस अनुसार उस जगह रख दें.
6. अब यमराज को स्मरण करके प्रार्थना करें कि आप परिवार के सभी सदस्यों को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति प्रदान करें. उत्तम सेहत और आरोग्य का आशीर्वाद दें.
छोटी दिवाली पर न करें यह गलती, क्रोधित हो सकते हैं यमराज
आज छोटी दिवाली के दिन यमराज और उनके वाहन भैंसे का अपमान नहीं करना चाहिए. उनके लिए शाम के समय में यम का दीपक जरूर जलाना चाहिए. किसी कारणवश आप यम का दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो उसके लिए यम से क्षमा प्रार्थना कर लें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग छोटी दीवाली पर यम का दीपक जलाते हैं, उनको जीवन के अंत समय में कष्टों से मुक्ति मिलती है. नरक की यातनाएं नहीं सहनी पड़ती. उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है.
.
Tags: Choti diwali, Dharma Aastha, Diwali
FIRST PUBLISHED : November 11, 2023, 09:01 IST
[ad_2]
