
[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 10 October 2023)
आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे. परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता मिलने से निराशा रह सकती है. नौकरी और व्यापार के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे. काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे. आज यात्रा को टालना हित में होगा. पाचन तंत्र संबंधी कोई तकलीफ हो सकती है. आपके व्यवहार से किसी को हानि न पहुंचे, इसका ध्यान रखें.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 10 October 2023)
आज आप सभी काम दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे. उसमें सफलता भी मिलेगी. पिता की तरफ से आपको लाभ मिलेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगी. कलाकारों तथा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है. सरकार से लाभ होंगे.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 10 October 2023)
नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है. व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरीपेशा को उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि मिलेगी. भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. लंबे प्रवास का आयोजन संभव होगा. विरोधियों से विजय प्राप्त करेंगे. दिन के दौरान आकस्मिक घटनाओं में व्यस्त रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: आज का राशिफल: मकर वालों के लिए दिन होगा कड़क मगर कुंभ वाले करेंगे रोमांस, मीन वाले वाणी पर सयंम बरतें
आज का राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वाले वैवाहिक जीवन का लेंगे आनंद, धनु राशि वाले रहेंगे चिंतित
10 अक्टूबर 2023 का राशिफल: कर्क राशि वाले रहेंगे परेशान, सिंह राशि वाले पस्त और कन्या राशि वाले रहेंगे मस्त
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 10, 2023, 04:10 IST
[ad_2]










