[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 17 November 2023)
आज आपको क्रोध पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है. क्रोध के कारण आपके काम और संबंधों के बिगड़ने की आशंका है. मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा. स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा. किसी धार्मिक स्थल या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 17 November 2023)
शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने तथा कार्य सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आपको निराशा हो सकती है. आज किसी नए काम का आरंभ न करें. खान-पान में उचित अनुचित का ध्यान रखें. आज कार्यभार की अधिकता के कारण शिथिलता रहेगी. यात्रा में भी विघ्न हो सकता है. योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का सहारा लेकर मन की शांति पर ध्यान दें.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 17 November 2023)
आज का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे. मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे. स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे. नए वस्त्रों की खरीदी भी करेंगे. वाहन सुख भी मिलेगा. आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं.
इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों का मन अस्वस्थ रहेगा, कुंभ, मीन राशि वालों को व्यवसाय में विशेष लाभ होगा
आज का राशिफल: तुला वालों का दिन आनंद में गुजरेगा, वृश्चिक, धनु राशि वालों को भाग्य आज भरपूर साथ देगा
17 नवंबर 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को काम में यश प्राप्त होगा, सिंह, कन्या वालों की पत्नी के साथ होगी अनबन
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : November 17, 2023, 04:10 IST
[ad_2]











