[ad_1]

हमास के खिलाफ इजरायल का सैन्य अभियान जारी है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मंगलवार (31 अक्टूबर) को हमास की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं.

कथित हमले को लेकर इजरायल की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हवाई हमलों में उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर के एक आवासीय इलाके में अपार्टमेंट ब्लॉकों को निशाना बनाया गया है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हो गए. वहीं, नजदीकी इंडोनेशियाई अस्पताल के निदेशक ने भी 50 लोगों की मौत होने की बात कही है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा सिटी के उत्तर में जबालिया शिविर आठ शरणार्थी शिविरों में सबसे बड़ा है. जुलाई 2023 तक संयुक्त राष्ट्र ने वहां 116000 से ज्यादा शरणार्थियों को पंजीकृत (रजिस्टर्ड) किया था.

[ad_2]