
[ad_1]
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 31 October 2023)
आकस्मिक धन लाभ का दिन है. आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है. फिर भी नए काम शुरू न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा. गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे. दोस्तों से सचेत रहें. ईश्वरभक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी.
वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 31 October 2023)
दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा. आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे. इसमें मित्रों, परिजनों का साथ मिलेगा. सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख की प्राप्ति होगी. भागीदारी से लाभ होगा. दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे. प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धन लाभ होगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 31 October 2023)
आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है. कार्य सरलतापूर्वक सफल होंगे. परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी. आपका दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा. नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा. गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा.
ये भी पढ़ें-
आज का राशिफल, 31 अक्टूबर 2023: मेष राशि वाले झगड़े से बचें, वृष और मिथुन राशि वाले जमकर करेंगे मौज-मस्ती
31 अक्टूबर 2023 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कन्या राशि वाले घूमेंगे विदेश
Aaj Ka Rashifal: मकर और कुंभ राशि वाले होंगे निराश, मीन राशि वालों को मिलेगा रोमांस का मौका
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 31, 2023, 04:30 IST
[ad_2]











