
[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 09 November 2023)
लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए दिन अनुकूल है. आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक होगा. शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा. मित्रों तथा स्वजनों की ओर से उपहार मिलेगा. उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा. उनके साथ किसी समारोह या पर्यटन में जाने की संभावनाएं हैं. परोपकार के लिए किए काम आपको आंतरिक खुशी देंगे.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 09 November 2023)
आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके आपको लाभ दिलाएगा. वाणी की सौम्यता नए संबंध स्थापित करने में सहायक होगी. नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी. पठन-लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी. परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से थोड़े निराश हो सकते हैं. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी. पेट की तकलीफ हो सकती है.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 09 November 2023)
मानसिक दुविधा में होने के कारण आप महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे. वैचारिक तूफानों से मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. अत्यधिक भावनाशीलता आपकी दृढ़ता को कमजोर करेगी. पानी वाली जगहों तथा अन्य गर्म तरल पदार्थों से सावधान रहें. परिवार या जमीन से संबंधित मामलों पर चर्चा और कहीं जाने की योजना टालें. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अभाव रहेगा.
ये भी पढ़ें-
कर्क और सिंह राशि वाले करेंगे यात्रा, कन्या राशि वाले जीतेंगे लोगों का दिल
तुला राशि वाले दुर्घटना से बचें, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर बरसेगा पैसा
मकर और कुंभ राशि वालों को होगी थकान, मीन राशि वालों को मिलेगा मनोरंजन का मौका
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : November 9, 2023, 04:10 IST
[ad_2]










