
[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 15 November 2023)
आप का आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा. रहस्यमयी विद्या आपको आकर्षित करेगी. आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं. दूसरों के प्रति नफरत की भावना पर संयम रखें. नए काम की शुरुआत ना करें. हो सकें तो यात्रा स्थगित करें.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 15 November 2023)
आज का दिन शुभ फलदायी है. आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा. परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय गुजरेगा. सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे. विदेश या कहीं दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता छलकेगी. वैवाहिक सुख मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ होगा.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 15 November 2023)
आज आप का दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है. घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. सुखमय प्रसंग बनेगा. खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा. आर्थिक लाभ की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. काम में यश की प्राप्ति होगी. मित्रों से मुलाकात होगी. रूके हुए काम आसानी से बन पाएंगे. क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. व्यर्थ उग्रता को टालें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है. साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : November 15, 2023, 04:11 IST
[ad_2]











