आज का राशिफल, 2 अक्टूबर 2023: मेष राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी, वृष, मिथुन राशि वालों को आर्थिक संकट सताएगा

[ad_1]

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 2 October 2023)

आज का दिन आनंद और उल्लास से भरा हुआ होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा. आज किए गए हर काम में सफलता मिलेगी. घर का वातावरण खुशी का रहेगा. महिलाओं को मायके से भी लाभ हो सकता है और अच्छे समाचार मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 2 October 2023)

शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप चिंता में रहेंगे. चिंताओं के कारण मानसिक दबाव होगा, जिससे आपको थकान महसूस हो सकती है. परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. इससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है. मेहनत की अपेक्षा कम सफलता मिलने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी. इस दौरान आपको बिना सोचे-समझे निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 2 October 2023)

आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला होगा. परिवार में पुत्रों और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे. मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात आपको आनंदित करेंगे. व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी. विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है. महिला मित्रों से लाभ होगा. आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को धन की हानि, अपयश के योग हैं, कुंभ, मीन राशि वाले क्रोध पर काबू रखें

आज का राशिफल: तुला राशि वालों के यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, वृश्चिक, धनु राशि वालों के शत्रुओं की चाल असफल होगी

2 अक्टूबर 2023 का राशिफल: कर्क राशि वाले मान-सम्मान के हकदार बनेंगे, सिंह, कन्या राशि वाले आग और पानी से बचें

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]