
[ad_1]
हाइलाइट्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा मनी प्लांट कभी सूखना नहीं चाहिए.
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट रखना बेहद शुभ माना जाता है.
Best Direction For Money Plant: घर के अंदर कुछ पौधे रखने से लोगों की तरक्की हो सकती है. इनमें से एक मनी प्लांट होता है, जिसे रखने से लोग सुख-समृद्धि हासिल कर सकते हैं. वास्तु के अनुसार मनी प्लांट आपके घर को सुंदर बनाने के साथ पॉजिटिव एनर्जी लाने का काम करता है. इससे घर का वास्तु दोष भी दूर हो सकता है. खास बात यह है कि इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. इसे आप किसी भी बोतल या फ्लावर पॉट में रख सकते हैं.
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट आपके घर में समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इस पौधे को भाग्यशाली माना जाता है. हालांकि मनी प्लांट रखने का फायदा आपको तभी मिलेगा, जब यह सही दिशा में रखा जाए. गलत दिशा में मनी प्लांट रखने से आपकी मुश्किलें बढ़ भी सकती हैं. ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि मनी प्लांट किस दिशा में रखना शुभ है और किस दिशा में रखना अशुभ माना जाता है.
इस दिशा में मनी प्लांट रखना अशुभ
ज्योतिषी के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा घर में सही दिशा में लगाना चाहिए, तभी इससे लाभ मिलेगा. मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार ऐसा अशुभ माना जाता है. इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक नुकसान हो सकता है और करियर में परेशानी हो सकती है. इतना ही नहीं, उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट रखने से घर के सदस्यों के रिश्ते में दरार आ सकती है. गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिशा का प्रतिनिधि बृहस्पति करते हैं और यह शुक्र के विरोधी माने जाते हैं. इसलिए मनी प्लांट को इस दिशा में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. इसके अलावा घर के पश्चिम और पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. अधिकतर लोग यह प्लांट लगाते वक्त दिशा का ध्यान नहीं रखते हैं, जिससे उन्हें फायदे की जगह नुकसान होने लगता है. ऐसे में सही दिशा बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें- World Cup Final 2023: रविवार को ऐसे रहेंगे भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे, 3 राशि के खिलाड़ी मचा सकते हैं तहलका !
इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ
पंडित हितेंद्र शर्मा के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. यह दिशा इस प्लांट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. दरअसल भगवान गणेश ऐसे देवता हैं, जो इस दिशा में निवास करते हैं और कल्याण व समृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में बरकत बनी रहती है. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को कुबेर और बुध ग्रह के साथ जोड़ा गया है. ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को घर में रखने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और घर में सुख-शांति आती है. शुक्रवार के दिन आप मनी प्लांट में दूध डाल सकते हैं. माता लक्ष्मी को दूध अत्यधिक प्रिय है. ऐसे में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा करने के बाद मनी प्लांट में दूध चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2023: कल वृश्चिक में होगा सूर्य गोचर, 5 राशिवाले रहें सावधान! अगले 30 दिनों में आ सकती हैं ये मुश्किलें
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : November 17, 2023, 02:46 IST
[ad_2]











