प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देहरादून के एफआरआई परिसर आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। चकराता रोड के मुख्य गेट को निवेशक सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के लिए सजाया गया है। एफआरआई की मुख्य इमारत के ठीक सामने के मैदान को एक छोटे शहर की शक्ल दे दी गई है। चार जोन में बंटे इस शहर में अलग-अलग गतिविधियां होंगी।
हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना उत्तराखंड के उत्पादों का ब्रांड, पीएम मोदी ने किया लांच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज की लांचिंग की। अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे।
बोले पीएम मोदी- उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़ने का मिल रहा आपको अवसर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी को भी उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़ने का बड़ा अवसर मिल रहा है। बीते दिनों टनल से सुरक्षित निकालने के सफल अभियान पर आप सभी का अभिनंदन करता हूं। बोले कि मैंने उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं की निकट से देखा है। उन्होंने गीत…जहां अंजुली में गंगाजल हो, जहां हर एक मन बस निश्चल हो, जहां नारी में सच्चा बल हो उस देवभूमि का आशीर्वाद लिए मैं चलता जाता हूँ..है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा मैं तुमको शीश नवाता हूं…के माध्यम से उत्तराखंड के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां आकर मन धन्य हो जाता है। कुछ वर्ष पहले जब मैं बाबा केदार के दर्शन को निकला था तो अचानक मेरे मुंह से निकला था कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। मुझे खुशी है कि उस कथन को मैं लगातार पूरा होते देख रहा हूं।
प्रणव अडानी ने उत्तराखंड में निवेश के लिए खोला पिटारा
-
- 200 स्टेट की बसें सीएनजी से चलाएंगे।
-
- 1700 करोड़ अम्बुजा सीमेंट के विस्तार में खर्च करेंगे।
-
- 300 करोड़ रुड़की प्लांट
-
- ऋषिकेश देहरादून के बीच 1400 करोड़ ग्राइंडिंग यूनिट पर खर्च करेंगे
राज्य में निवेश को लेकर अप्रत्याशित बदलाव हुए: प्रणव अडानी
निवेशक सम्मेलन में पहुंचे अडानी एंटरप्राइज के निदेशक प्रणव अडानी ने आमंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। कहा कि देहरादून आना हमेशा सौभाग्य की बात होती है, जो मेरे ह्रदय में विशेष स्थान रखता है कहा कि उत्तराखंड की भूमि लैंड ऑफ गॉड है। राज्य में निवेश को लेकर पिछले पांच साल से यहां अप्रत्याशित बदलाव हुए हैं।
मुख्यमंत्री धामी की कहीं बड़ी बातें
-
- डबल इंजन का मजबूत इरादा
-
- संभावनाओं भरा उत्तराखंड
-
- ऐसा वातावरण कहीं और नहीं मिलेगा
-
- सरकार गुजरात की तर्ज पर कन्वेंशन सेंटर बनाएगी
-
- उत्तराखंड में सुरक्षित हाथों में निवेश
-
- सशक्त कानून व्यवस्था, उद्योग मित्र नीति
सीएम धामी ने निवेशकों का देवभूमि में किया स्वागत
सीएम धामी ने कहा कि हमारे विश्व स्तरीय आईटीआई रुड़की, आईआईएम काशीपुर जैसे संस्थाओं से निकलने वाले युवाओं के लिए हम यहीं मौके देने जा रहे हैं। उत्तराखंड का मुख्य सेवक होने के नाते भरोसा दिलाता हूं कि हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। वहीं सीएम धामी ने निवेशकों का देवभूमि में स्वागत किया।
बोले- निवेशक के लिए उत्तराखंड में अच्छी आबोहवा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निवेशक के लिए उत्तराखंड में अच्छी आबोहवा है। राज्य निवेश के सभी मानदंडों को प्राप्त करता है। हमने विभिन्न सेक्टर में निवेश मित्र नियुक्त किए हैं, जो 5 करोड़ से ऊपर के प्रोजेक्ट के लिए काम करेंगे। एक ही मित्र प्रोजेक्ट को धरातल तक पहुंचाएगा।
पीएम मोदी ने समिट में पहुंचकर बढ़ाई शोभा: सीएम धामी
सीएम धामी अपना संबोधन देने मंच पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि पीए्म मोदी ने समिट में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाई है। कहा कि 44 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारा गया है। लाखों रोजगार भी मिलेंगे। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था उच्च कोटि की है।
जोन-ए में 5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था
जोन-ए में मुख्य पंडाल बनाया गया है, जिसमें 5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उद्योगपतियों के लिए सोफे लगाए गए हैं। उनसे करीब 50 मीटर की दूरी पर एक बड़ा स्टेज बनाया गया है, जिस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेशक सम्मेलन का आगाज करेंगे। जोन-ए में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे समापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सम्मेलन का समापन करेंगे। उनके स्वागत की भी सरकार और संगठन की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड को निवेश का नया डेस्टिनेशन बनाने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है।
