नवंबर का पूरा महीना त्योहारों से भरा हुआ है. धनतेरस, दिवाली, भाई-दूज और छठ में खाने का मजा ही दोगुना हो जाता है. दिनभर पकवान और मिठाईयों में बीत जाता है. जो वजन को बढ़ा सकता है. वजन बढ़ने से कई तरह की समस्याएं शरीर को घेर सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि त्योहारों में खानपान को लेकर सावधान रहें. संतुलित और पौष्टिक आहार और दिनचर्या को बेहतर बनाकर वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

[ad_1]

खानपान पर ध्यान दें: त्योहारी सीजन में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए. खाने में सब्जियां, फल, प्रोटीन, साबुत अनाज को शामिल करें. पोषक तत्वों से भरपूर भोजन चुनें और कैलोरी को कंट्रोल में रखें. मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स से जितना हो सके परहेज करें. क्योंकि इसकी वजह से वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है.

[ad_2]