
Rava Idli Recipe: यूं तो इडली बनाना बहुत ही धैर्य का काम है, वजह इसकी तैयारी के लिए 24 से 36 घंटे का समय चाहिए। इसमें समय इसलिए ज्यादा लगता है, क्योंकि डिश बनाने से पहले चावल और उड़द की दाल को फरमंट करना पड़ता है। लेकिन आप चावल की जगह रवा या सूजी का इस्तेमाल कर जल्दी बना सकते हैं। जानें रेसिपी।
Rava Idli Recipe: इडली और सांभर एक ऐसा फूड है जो दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। यह रेसिपी रवा इडली भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े चाव से खाई जाती है। पारंपरिक तौर पर इडली उड़द दाल और चावल से बनाई जाती है। लेकिन इस तरह से इडली बनाने में काफी वक्त लगता है और अगर सही तरीका मालूम ना हो तो इडली हार्ड भी बन सकती है।

सुबह के नाश्ते लिए बेहतरीन है रवा इडली
यदि आप सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो आप सूजी से रवा इडली बना सकते हैं। यह जल्दी तैयार हो जाती है और स्वाद बहुत बेहतरीन होता है। रवा इडली सिर्फ उड़द दाल से तैयार की गई इडली से ज्यादा सॉफ्ट बनती है। इसे बनाने के लिए आपको उड़द दाल के साथ-साथ सूजी को भी फर्मेंटेड करना होगा। आप आसानी से घर पर हीं रवा इडली बना सकते हैं। चटनी और सांभर के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा लाजवाब लगता है।
रवा इडली बनाने के लिए सामग्री
1/4 कप उड़द दाल
3/4 कप इडली चावल
1/4 छोटी चम्मच मेथी के बीज
जरूरत के मुताबिक पानी
जरूरत के मुताबिक नमक
यह भी पढ़ें:
- भारतीय इडली को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, गूगल ने डूडल जारी कर बनाया विशेष
- यूपी के किसानों को योगी का झटका, केसीसी का कर्जा नहीं चुकाया तो नीलाम होगी जमीन
- अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप, शटडाउन से नौकरियों में शुरू हो गई कटौती
रवा इडली बनाने की रेसिपी
स्टेप 1 : एक बाउल में उड़द दाल और मेथी डालें। दूसरे बाउल में सूजी डालें। अब उड़द दाल और रवा को 2 घंटे के लिए भींगाए।
स्टेप 2 : जब सूजी और उड़द दाल अच्छी तरह से भीग जाए इसके बाद मेथी और उड़द दाल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें भीगीं हुई सूजी डालें और अच्छी तरह से मिला ले।
स्टेप 3: इसके बाद सभी को अच्छी तरह से पीसकर आपको पतला बैटर तैयार करना है। अब इस बैटर को 7 घंटे के लिए फर्मेंटेड होने दे।इसके बाद इडली का सांचा ले और इडली प्लेट में घी या तेल लगाकर इसकी ग्रीशिंग करें ताकि बैटर प्लेट में ना चिपके।
स्टेप 4: इडली कुकर में थोड़ा सा पानी डाले इसे गर्म होने दे इसके बाद इडली प्लेट को अच्छी तरह से जमा ले। फिर तेज आंच में 5 से 10 मिनट तक इडली को ढक्कन लगाकर अच्छी तरह से पकाएं।
स्टेप 5: ऊपर से ढक्कन हटा लें इडली को चेक कर ले कि यह अच्छी तरह से पकी है या नहीं। अब इसे चटनी या सांभर के साथ गरमागरम परोसें।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











