
Celebrating Idli: गूगल ने खास डूडल जारी कर भारतीय डिश इडली को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है। हालांकि इडली दक्षिण भारत का प्रमुख व्यंजन है। लेकिन इसे पूरे देश में खाया जाता है। इसकी वजह है कि यह सुपाच्य, स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होती है।
Celebrating Idli: आज गूगल ने भारत की मशहूर साउथ इंडियन डिश इडली को समर्पित एक स्पेशल डूडल जारी किया। इस डूडल में गूगल का लोगो इडली, उसकी बैटर की कटोरियों और नारियल चटनी से सजा हुआ दिखाया गया। यह खूबसूरत डिजाइन एक केले के पत्ते पर बनाई गई पारंपरिक दक्षिण भारतीय थाली की झलक देता है। गूगल ने यह डूडल भारत की समृद्ध खानपान संस्कृति और इडली के स्वादिष्ट सफर को सम्मान देने के लिए बनाया है।
इडली का सांस्कृतिक और स्वास्थ्य महत्व भी है
गूगल ने लिखा कि आज का डूडल इडली का जश्न मनाता है, जो चावल और उड़द दाल से बने एक स्टीम्ड, साउथ इंडियन व्यंजन है। यह किसी विशेष दिन या सालगिरह के लिए नहीं, बल्कि इडली के सांस्कृतिक और स्वास्थ्य महत्व को दिखाने के लिए बनाया गया है।
आखिर क्यों खास है इडली
इडली सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि भारतीय घरों की परंपरा और अपनापन है। इसे बनाना भले ही आसान लगे, लेकिन इसकी तैयारी में धैर्य और समय लगता है। पहले चावल और उड़द दाल को भिगोया जाता है, फिर उसे पीसकर खमीर उठने दिया जाता है। इसके बाद स्टीम में पकाई गई इडली हल्की, फूली और बेहद पौष्टिक बनती है।

सोशल मीडिया पर छा गया ट्रेंड
जैसे ही गूगल ने यह डूडल जारी किया, तो हैशटैग इडली लव ट्रेंड करने लगा। लोग अपने बचपन की यादें, घर की इडली की फोटो और दादी-नानी के रेसिपी शेयर करने लगे। कुछ ने बताया कि कैसे इडली उनके लिए कम्फर्ट फूड है। हल्की, स्वादिष्ट और हर उम्र के लिए परफेक्ट।
क्यों मनाया जा रहा है इडली डे 11 अक्टूबर को
वैसे तो वलर्ड इडली डे हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन गूगल ने 11 अक्टूबर को यह डूडल जारी कर इडली की पॉपुलैरिटी और ग्लोबल अपील को सलाम किया है। इसका मकसद इडली को एक ऐसी डिश के रूप में पेश करना है जो वीगन, ग्लूटेन-फ्री और हेल्दी सुपरफूड है।
यह भी पढ़ें:
- यूपी के किसानों को योगी का झटका, केसीसी का कर्जा नहीं चुकाया तो नीलाम होगी जमीन
- अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप, शटडाउन से नौकरियों में शुरू हो गई कटौती
- यशस्वी 173 रन बनाकर नाबाद रहे, पहले दिन आक्रामक हुए बगैर गेंदबाजों पर हावी रहे
इडली खाने के फायदे
- हेल्दी और हल्की डिश: इडली स्टीम्ड होती है, यानी इसमें ऑयल बहुत कम होता है। इसलिए यह पेट के लिए हल्की और आसानी से पचने वाली होती है।
- एनर्जी बूस्टर: इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देते हैं और दिन की शुरुआत के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
- प्रोटीन का अच्छा स्रोत: उड़द दाल की वजह से इसमें प्रोटीन भरपूर होता है, जो मसल्स को मजबूत बनाता है।
- डाइट फ्रेंडली: जिन लोगों को वजन कम करना है, उनके लिए इडली परफेक्ट ब्रेकफास्ट है।
- किड्स और सीनियर्स के लिए बेस्ट: न ज्यादा मसाला, न ऑयल इसलिए यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए फायदेमंद है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











