
साल 2024 बस कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2024 की शुरुआत में कई ग्रहों की चाल में बदलाव भी देखने को मिलेगा. जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल भी अपनी चाल बदलेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति से ठीक पहले यानि 14 जनवरी को मंगल ग्रह का धनु राशि में उदय होने जा रहे हैं. मंगल ग्रह जब भी उदित होते हैं, तो जातकों को अपना पूरा फल प्रदान करते हैं. ऐसे में मंगल ग्रह के धनु राशि में उदित होने से कुछ राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है. इस घटना का प्रभाव कई राशि के जातकों पर देखने को मिलता है.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि एक निश्चित समय अंतराल के बाद सभी ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन करने की घटना को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. मकर संक्रांति से ठीक पहले यानि आगामी 14 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में उदित होने जा रहे हैं. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों में देखने को मिलेगा है. किसी राशि पर इसका सकारात्मक होगा तो किसी पर नकारात्मक. लेकिन तीन राशियां ऐसी है जिसके जातकों की धन संपत्ति में अपार बढ़ोतरी होगी अच्छे दिन शुरू होंगे.
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का उदय होना बहुत अनुकूल साबित होगा. इस दौरान जातकों को संतान संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं, नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, विवाह के योग बन सकते हैं. व्यापार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का उदय होना बहुत फलदाई माना जा रहा है. साल 2024 की शुरुआत में आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, पार्टनर के साथ संयुक्त संपत्ति में भी अच्छा खासा इजाफा होगा, विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी.
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का उदय होना बहुत अच्छा रहेगा. परिजनों के रिश्तों में मिठास आएगी , इस दौरान जातकों को नई खुशखबरी मिल सकती है, जातकों को भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, कारोबार में इजाफा होगा, धन लाभ के योग बनेंगे.
नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है











