
UP Temple Tomb Controversy: यूपी के फतेहपुर जिले के आबूनगर इलाके में स्थित नवाब अब्दुल समद मकबरे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा और हिंदू संगठनों ने दावा किया है कि यह मकबरा असल में एक प्राचीन ठाकुर जी (शिव) के मंदिर को तोड़कर बनाया गया है।
UP Temple Tomb Controversy:फतेहपुर में मकबरा मंदिर विवाद गहरा गया। मठ मंदिर संघर्ष समिति के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकबरा स्थल तक जुलूस निकाला और हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मकबरे के अंदर प्रवेश कर आरती पूजन किया और दो मजारों को तोड़ दिया। स्थिति तनावपूर्ण है जहाँ हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने हैं और पथराव भी हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

डाक बंगले से मकबरा स्थल तक जुलूस निकाला
मकबरा मंदिर विवाद सोमवार को गहरा गया है। मठ मंदिर संघर्ष समिति के बैनर तले भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल वह पूर्व विधायक विक्रम सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने डाक बंगले से मकबरा स्थल तक जुलूस निकाला हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं हिंदू महासभा के प्रांत उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने 300 भक्तों की टुकड़ी लेकर मकबरा के अंदर प्रवेश किया हुआ आरती पूजन कर दिया। इस दौरान हिंदू पक्ष के लोगों ने मकबरा के अंदर बनी दो मजारों को डंडा मार कर तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: वोट चोरी का आरोप लगाकर विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने मार्च रोका, बैरिकेडिंग से कूदे अखिलेश यादव
2000 हिंदू और दूसरी तरफ 1500 मुस्लिम
वर्तमान में डीएम एसपी मौके पर है एक तरफ से 2000 की संख्या में हिंदू पक्ष व दूसरी तरफ से लगभग डेढ़ हजार की संख्या में मुस्लिम पक्ष मकबरा के दाहिने और बाएं और जुटे हुए हैं। मुस्लिम पक्ष की ओर से पथराव भी किया गया है हालांकि इस पथराव में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा के इंतजाम और बढ़ा दिए हैं। भाजपाइयों का तर्क है कि वह मकबरे के अंदर पूजा−अर्चना करेंगे तभी वापस जाएंगे।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











