
[ad_1]
परमजीत कुमार/देवघर. कई सालों के बाद कन्या राशि में शुक्र और केतु मिलने वाले हैं. शुक्र ग्रह को धन वैभव संपदा का कारक माना जाता है. शुक्र ग्रह जिस भी राशि पर मेहरबान होता है. उनकी झोली वैभव और धन से भर जाती है. वहीं शुक्र जब किसी राशि में गोचर करता है तो कई राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. नवंबर के महीने में कई बड़े-बड़े ग्रह दूसरी राशि में गोचर करने जा रहे हैं. इसमें से एक शुक्र ग्रह भी है.
शुक्र कन्या राशि में गोचर करने जा रहा है. इस राशि में केतु पहले से ही विराजमान है. जिससे शुक्र का राशि गोचर करना खास माना जा रहा है. शुक्र और केतु की युति से जिस राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा उस राशि के जातक की सुख सुविधाओं में इजाफा होगा. आर्थिक समस्या भी समाप्त होगी.
इस दिन कन्या राशि में गोचर कर रहे शुक्र
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकेल 18 को बताया कि शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में 3 नवंबर को गोचर करने वाला है और 29 नवंबर तक शुक्र कन्या राशि में ही विराजमान रहेगा. उसके बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगा. वहीं कन्या राशि में केतु पहले से ही विराजमान है. इन दोनों की युति से तीन राशियों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. इनमें कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि शामिल है. इनका समय 29 नवंबर तक शुभ रहने वाला है.
राशियों पर ये होगा असर
कर्कः शुक्र और केतु की युति से कर्क राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है. निवेश संबंधी मामलों में आप अपने विचारों और कार्यों को लेकर स्पष्ट रहेंगे. व्यापार में आपको बढ़ावा मिलेगा. अगर आप व्यापार में धन निवेश करना चाहते हैं तो 29 नवंबर तक भाग्य आपका साथ रहने वाला है. जो भी निवेश करेंगे उससे आपको प्रॉफिट ही पहुंचेगा. अगर आपकी सेहत खराब रहती है तो सेहत में सुधार आएगा. पिता पक्ष से आपको सहयोग की प्राप्ति होगा. दांपत्य जीवनसुखमय रहेगा. कर्क राशि जातकों के लिए सुख सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी.
कन्याः इस राशि के जातक वालों के लिए शुक्रवार व केतु की युति सकारात्मक रहने वाली है. क्योंकि दोनों कन्या राशि में ही विराजमान रहेंगे. कन्या राशि के जातक जिस भी कार्य अपने हाथ लगाएंगे उसी में सफलता प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए मनचाहा ट्रांसफर पोस्टिंग का भी योग बन रहा है. अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए समय बिल्कुल अनुकूल रहने वाला है. पुराना धन वापस मिलने की संभावना है. आप अगर किसी भी कार्य को योजना से बनाकर करते हैं तो उसमें सफलता जरुर हासिल होगी. प्रेम संबंध मामलों में भी आपको सफलता हासिल होगी. जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा.
वृश्चिक राशिः शुक्र और केतु की युति वृश्चिक राशि पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है. 29 नवंबर तक वृश्चिक राशि की किस्मत चमकने वाली है. माता लक्ष्मी की असीम कृपा वृश्चिक राशि जातक के ऊपर रहेगी. खर्चे से ज्यादा आय के नए-नए स्रोत बढ़ेंगे. आमदनी ज्यादा होगी, जिसके चलते मन भी प्रफुल्लित रहने वाला है. व्यापार में भी आपके धन लाभ का योग बन रहा है. सुख और केतु की युति दांपत्य जीवन में भी चली आ रही समस्या से भी निजात दिलाएगी. करियर और कारोबार के लिहाज से भी यह युति आपके लिए शुभ रहने वाला है. कार्य के सिलसिले से आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं वह यात्रा काफी लाभप्रद रहने वाला है आपके लिए. सेहत भी अच्छी रहने वाली है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है.
.
Tags: Deoghar news, Dharma Aastha, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Religion
FIRST PUBLISHED : November 2, 2023, 12:29 IST
[ad_2]











