शुभ फल भी देते हैं राहु-केतु, चाल बदलते ही इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन! ज्योतिषी से जानें सब

[ad_1]

दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम: राहु-केतु धीमी चाल चलते हैं और डेढ़ साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं. राहु-केतु हमेशा वक्री यानी उल्टी दिशा में विचरण करते हैं. अब डेढ़ साल के बाद फिर से राहु-केतु अपनी चाल बदलेंगे. 30 अक्टूबर को दिन में राहु मीन राशि में तो केतु कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. राहु-केतु की चाल बदलते ही कुछ राशि वालों को इसका शुभ फल मिलेगा तो कुछ को अशुभ फल की प्राप्ति होगी.

ज्योतिषाचार्य पं. अविनाश मिश्रा ने बताया कि 28 अक्टूबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्रग्रहण के 1 दिन बाद ही राहु-केतु भी चाल बदलेंगे. ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को पापी और मायावी ग्रह कहा जाता है. राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है. लेकिन, ऐसा नहीं है कि राहु-केतु सिर्फ अशुभ फल ही देते हैं. राहु-केतु शुभ फल भी प्रदान करते हैं. कुंडली में इनके शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है.

जानें किन्हें मिलेगा शुभ तो किन्हें अशुभ फल

मेष राशि: इस राशि के व्यक्ति किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं. इन्हें अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. माता का सानिध्य मिलेगा. किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी.

वृष राशि: इस राशि के व्यक्ति को संयत रहना होगा. इन्हें व्यर्थ के क्रोध से भी बचना होगा. शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी व कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है. इन्हें माता से धन की प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि: इस राशि के व्यक्ति का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. इनकी वाणी में मधुरता रहेगी. हालांकि, कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं. इसके साथ परिश्रम भी अधिक रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा. खर्चों की अधिकता रहेगी. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे.

कर्क राशि: इस राशि वाले व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मन प्रसन्न रहेगा, पर बातचीत में संतुलित रहें. नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. तरक्की भी हो सकती है. साथ ही आय बढ़ेगी. इस राशि के व्यक्ति किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं.

सिंह राशि: इस राशि के व्यक्ति आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. लेकिन, धैर्यशीलता में कमी आ सकती है. किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.

कन्या राशि: इस राशि वाले व्यक्ति के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा. आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है. कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा. हालांकि, लंबे समय से रुके कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं.

तुला राशि: इस राशि वाले व्यक्ति का मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. बातचीत में संतुलन बनाए रखें. मित्रों का सहयोग भी मिलेगा. लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. भाग-दौड़ अधिक रहेगी. यात्रा के योग हैं.

वृश्चिक राशि: इस राशि वाले व्यक्ति का मन प्रसन्न रहेगा. आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा. तरक्की के अवसर भी मिलेंगे. आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. खर्चों की अधिकता हो सकती है.

धनु राशि: इस राशि के व्यक्ति आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. लेकिन अति उत्साही होने से बचना होगा. संयत रहें. माता का साथ मिलेगा. नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है. इनकी आय भी बढ़ेगी. संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं.

मकर राशि: इस राशि के व्यक्ति का मन परेशान रहेगा. संयत रहें तथा क्रोध से बचें. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के साधन बढ़ सकते हैं. साथ ही तरक्की के योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि: इस राशि के व्यक्ति का आत्मविश्वास तो बेहतर होगा, लेकिन संयत रहें. अपनी भावनाओं को वश में रखना होगा. नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है. भाइयों का सहयोग रहेगा.

मीन राशि: इस राशि के व्यक्ति की पठन-पाठन में रुचि रहेगी. शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी. तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Astrology, Hoshangabad News, Life18, Local18

[ad_2]