साप्ताहिक राशिफल अक्टूबर 2023: मकर, कुंभ और मीनवालों की कैसी रहेगी नौकरी, बिजनेस और इनकम? जानें 7 दिनों का अपना भाग्यफल

[ad_1]

हाइलाइट्स

संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सप्ताह की शुरुआत में मिल सकता है.
आपको प्रमोशन मिल सकता है. सैलरी में इंक्रीमेंट के भी योग बनेंगे.
सप्ताह के अंतिम दिनों में बैंक बैलेंस बढ़ा पाएंगे.

October 2023 Weekly Horoscope: अक्टूबर का नया सप्ताह मकर, कुंभ और मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा? इसके बारे में जानने के लिए आपको सप्ताहिक राशिफल पढ़ना होगा. कुंभवालों के शादीशुदा जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपको प्रमोशन मिल सकता है. सैलरी में इंक्रीमेंट के भी योग बनेंगे. कुंभवालों को भाग्य की प्रबलता के चलते बिजनेस में अच्छी सफलता मिल सकती है और आपके
इनकम में बढ़ोतरी होगी.

मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सप्ताह की शुरुआत में मिल सकता है. शादीशुदा जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. जीवनसाथी आपसे प्यार भरी बातें करेगा. रिश्ते में रोमांस भी रहेगा. ससुराल से संबंध मजबूत रहेंगे. लव लाइफ के लिए भी सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी है. आपका लवर अपने दिल की कोई बात आपके सामने खोल कर रख देगा, जो आपको काफी पसंद आएगी और आपका भरोसा बढ़ेगा.

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह किसी खास बात की ओर इशारा करता है. यदि आपके प्रमोशन की बातें चल रही थी, तो यह समय है कि जब आपको प्रमोशन मिल सकता है. सैलरी में इंक्रीमेंट के भी योग बनेंगे. बस ओवरकॉन्फिडेंट होकर कुछ गलत काम ना करें, लेकिन उसके लिए यह सप्ताह सामान्य है. पिताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, उनका ध्यान रखें. आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल
सकता है. ट्रेवलिंग करने के लिए सप्ताह का मध्य अनुकूल रहेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में घर में कुछ गेस्ट आ सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको भी अच्छा लगेगा. भाग्य की प्रबलता के चलते बिजनेस में अच्छी सफलता मिल सकती है और आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. समाज में मान सम्मान मिलेगा. नौकरी में स्थितियां धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगेंगी और आप भी अपने काम पर अच्छा ध्यान दे पाएंगे. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है.

लव लाइफ के लिए समय फेवरेबल है. आप अपने दिल में कोई भी बात ना रखें और सारी बातें अपने लवर से कह दे, इससे एक दूसरे पर विश्वास और भी ज्यादा बढ़ेगा. दोस्तों का सपोर्ट रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी. स्टूडेंट्स के लिए समय भी अनुकूल है. आपकी मेहनत अब आपको रिजल्ट देगी. ट्रेवलिंग करने के लिए सप्ताह की शुरुआत से मध्य तक का समय अच्छा है.

मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ा खींचकर पैसे का निवेश करना चाहिए क्योंकि इस समय में आर्थिक स्थिति थोड़ी सी कमजोर हो सकती है. सप्ताह का मध्य उत्तम रहेगा. खर्चों में कमी आएगी और इनकम मजबूत होगी. सप्ताह के अंतिम दिनों में बैंक बैलेंस बढ़ा पाएंगे. पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को हल्की-फुल्की झड़प का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इसके बावजूद आपका रिलेशन अच्छा बना रहेगा.

यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो अपने रिश्ते में मजबूती से डटे रहें और अपने प्रिय का दिल जीतने की कोशिश करें. उसके लिए ईमानदारी से प्रयास करें. आपको सफलता मिलेगी. पढ़ाई करते हैं तो आपको पढ़ाई में आप की मेहनत का पूरा फल मिलेगा. यात्रा करने के लिए सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंगे.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope

[ad_2]