
[ad_1]
हाइलाइट्स
आपको अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ी हिम्मत दिखानी होगी.
गवर्नमेंट सेक्टर से आप किसी योजना का लाभ उठाने में सफल हो सकते हैं.
October 2023 Weekly Horoscope: 29 अक्टूबर से नया सप्ताह शुरू है. इसमें अक्टूबर के 3 और नवंबर के 4 दिन शामिल हैं. इस सप्ताह में वृष राशिवालों को अपने प्रेम का इजहार करना चाहिए. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. प्रेम जीवन बिता रहे मेषवाले रिश्ते की खूबसूरती का आनंद लेंगे. आप के बीच की दूरी कम होगी और एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. पढ़ें मेष, वृष और मिथुन का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
सप्ताह की शुरुआत कुछ नई उम्मीद लेकर होगी. आप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी व्याकुल होंगे. दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. आपको अपनी संतान से तो सुख मिलेगा, लेकिन जीवन साथी से रिश्तो में गड़बड़ हो सकती है. कोशिश करें कि इस रिश्ते को बेहतर बनाया जा सके. प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते की खूबसूरती का आनंद लेंगे. आप के बीच की दूरी कम होगी और एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अपने आप को सिद्ध करने का है. अच्छे काम से आप अपने अच्छी
जगह बनाएंगे. आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा. बिजनेस करने वाले लोगों को काफी तनाव के बीच काम करना पड़ेगा. कुछ बेहतर कर पाने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे और उनकी एकाग्रता भी बढ़ेगी. यदि कोई ट्रैवलिंग करनी हो, तो सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा. सेहत का ध्यान रखें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह मानसिक तनाव को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. शुरुआत में आप काफी तनावग्रस्त होंगे. यहां से बाहर निकलने में आपको सप्ताह के मध्य तक का समय लग जाएगा. अपने एक्सपेंडिचर पर ध्यान देंगे, तो सब ठीक होगा. नहीं तो दिक्कते बढ़ेगी क्योंकि इनकम सामान्य होगी. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे और जीवन साथी से सही नहीं जमेगी, जिससे दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें. आने वाला समय ठीक होगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. आपको अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ी हिम्मत दिखानी होगी और अपने प्रिय से अपने प्यार का इजहार करना होगा, चाहे तो किसी दोस्त की मदद सकते हैं.
आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें, नहीं तो हॉस्पिटल जाने की नौबत भी आ सकती है. बेवजह किसी को अपना पैसा ना दे वरना उसके लौटने की उम्मीद कम ही समझें. नौकरी पेशा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी, जबकि बिजनेस में यह समय जबरदस्त तेजी लेकर आएगा. ट्रैवलिंग के लिए सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा. कंपटीशन में सफलता मिलने के योग बनेंगे.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2023अक्टूबर
यह सप्ताह आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा, लेकिन बहुत सारी चुनौतियां आपके रास्ते में आ रही है, जो आप का रास्ता रोकेगी, लेकिन धैर्य रखें और धीरे-धीरे करके उससे बाहर निकलने की कोशिश करें. इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जो आपके कॉन्फिडेंस को और भी ज्यादा मजबूत बनाएगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा. नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेगी. केवल अपने सीनियर से गलत बात करने से बचें. बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा. इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा. पूर्व में किए गए निवेश से भी बेनिफिट मिलेगा.
गवर्नमेंट सेक्टर से आप किसी योजना का लाभ उठाने में सफल हो सकते हैं. घर का माहौल सुखद रहेगा. दोस्तों से अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. लव लाइफ के लिए समय कमजोर है. आपके लवर की सेहत भी बिगड़ सकती है. दांपत्य जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे और गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी. ट्रेवलिंग करने के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन अच्छे रहेंगे. पढ़ाई में बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope
FIRST PUBLISHED : October 29, 2023, 09:01 IST
[ad_2]











