
[ad_1]
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों का राशि परिवर्तन करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. जब कोई ग्रह किसी राशि में गोचर अथवा परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव मानव जीवन सहित देश दुनिया समेत सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं. जहां पहले से रहस्यमयी ग्रह केतु विराजमान है ऐसी स्थिति में कन्या राशि में शुक्र और केतु का संयोग लगभग 10 वर्षों बाद बन रहा है.
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि कई वर्षों बाद कन्या राशि में शुक्र और केतु का संयोग बना रहा है. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. किसी राशि के जातक पर इसका नकारात्मक प्रभाव दिखेगा तो किसी राशि के जातक पर इसका सकारात्मक प्रभाव दिखेगा लेकिन तीन राशि ऐसी है जिससे इस संयोग के निर्माण से उस राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं.
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक के लिए शुक्र और केतु का सहयोग शुभ साबित होगा. कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी, आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, मान सम्मान में बढ़ोतरी मिलेगी, सेहत संबंधित सभी परेशानियां दूर होगी.
मेष राशि: मेष राशि के जातक के लिए भौतिक सुख सुविधा मिर्जापुर होगा. धन संबंधित तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा, पुराने निवेश भी लाभ की योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा.
कन्या राशि: कन्या राशि के जातक के लिए काफी अच्छा समय रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, भाग्य का साथ मिलेगा, कार्य क्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे. धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग्य बनेगा, मन प्रसन्न रहेगा आय में वृद्धि होगी.
नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है
.
Tags: Local18, Zodiac Signs
FIRST PUBLISHED : November 16, 2023, 14:54 IST
[ad_2]










