12th Fail Box Office Collection Day 6 Film May Earn 1 Crore 60 Lacs On Sixth Day Beats Kangana Ranaut Tejas Ganapath

[ad_1]

12th Fail Box Office Collection Day 6: विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में बड़ी फिल्मो को शिकस्त दे डाली है. इस लिस्ट में कंगना रनौत की ‘तेजस’ और टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ का नाम भी शामिल है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ’12वीं फेल’ रिलीज के छठें दिन यानी बुधवार को 1.60 करोड़ का कारोबार करेगी. इससे पहले फिल्म ने मंगलवार को 1.65 करोड़ कमाए थे और सोमवार को भी फिल्म का कलेक्शन 1.5 करोड़ था. इसी के साथ ’12वीं फेल’ ने 6 दिनों के अंदर ही 11.49 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.


‘तेजस’ को दी करारी शिकस्त
’12वीं फेल’ ने बुधवार के कलेक्शन में कंगना रनौत की ‘तेजस’ को पछाड़ दिया है. जहां ’12वीं फेल’ 1.60 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है तो वहीं ‘तेजस’ सिर्फ 40 लाख का ही बिजनेस कर सकती है. गौरतलब है कि ‘तेजस’ का बजट ’12वीं फेल’ से कहीं ज्यादा है. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है. ’12वीं फेल’ का बजट 25-30 करोड़ है जबकि ‘तेजस’ करीब 45 करोड़ के लागत से बनी है. एक साथ रिलीज होने के बाद भी जहां ’12वीं फेल’ का टोटल कलेक्शन 11.49 करोड़ है तो वहीं कंगना की फिल्म 4.90 करोड़ रुपए में ही सिमटकर रह गई है.

‘गणपत’ को भी चटाई धूल
विक्रांत मैसी की फिल्म ने सिर्फ ‘तेजस’ को मात दे रही है बल्कि 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘गणपत’ को भी धूल चटा रही है. बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गणपत’ बुधवार को सिर्फ 10 लाख की कमाई कर सकती है. ’12वीं फेल’ अनुराग पाठक की किताब ट्वेल्थ फेल पर बेस्ड फिल्म है जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है.

ये भी पढ़ें: आज एक फिल्म के 100 करोड़ चार्ज करते हैं Shah Rukh Khan, कभी आपकी पॉकेट मनी से भी कम मिली थी पहली सैलरी



[ad_2]