15 नवंबर को सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, होंगे मालामाल

[ad_1]

विक्रम कुमार झा, पूर्णिया: राशिफल मनुष्य के जीवन काल का अभिन्न हिस्सा है. राशि मनुष्य के उत्थान और पतन भी तय कर देता है. राशि के अनुसार कार्य करने से घर में समृद्धि भी आती है. पूर्णिया के पंडित दयानाथ मिश्र बताते हैं कि ग्रह परिवर्तन होने से राशियों की स्थिति बदलती है. इस बार 15 नवंबर यानी भैया दूज पर्व के दिन दोपहर 1 बजकर 20 मिनट के बाद से सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि वालों की उन्नति होगी. इसके अलावा वृष, कर्क और सिंह राशि वालों की उन्नति होगी. उनकी प्रसन्नता बढ़ेगी और रुका हुआ काम को लेकर शुभ परिणाम मिलेगा.

तुला राशि के जातकों की बढ़ेगी परेशानी
पंडित दयानाथ मिश्र बताते हैं कि इस समय सूर्य तुला राशि में है अर्थात सूर्य नीच राशि में बैठा हुआ है और वहां पहले से केतु बैठा हुआ, इसलिए तुला राशि वालों को बहुत परेशानी होगी. लेकिन धीरे-धीरे उनकी परेशानी अब दूर होगी और लाभ होगा. वृश्चिक, धनु, और मीन राशि के जातकों को लाभ होगा. उन्होंने बताया कि मेष राशि पर राहु है, जो चला जाएगा और पहले से वहां गुरु बैठे हुए हैं, इसलिए मेष राशि वालों को भी लाभ होगा. वृष और मिथुन राशि को भी लाभ होगा. इसके अलावा कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे उनकी उन्नति होगी और सभी परेशानी दूर होगी

इन राशियों को होगी मुश्किले करें ये उपाय
पंडित दयानाथ मिश्र बताते हैं कि मकर राशि और कुंभ राशि को परेशानी होगी क्योंकि सूर्य की शत्रु दृष्टि पड़ने से उनकी परेशानी बढ़ेगी. कुंभ, मकर और मीन को पहले से शनि का साढ़े साती है, इसलिए उनकी परेशानी बढ़ेगी. इसके लिए उन्हें कुछ उपाय करना चाहिए. पहले हनुमान जी का स्मरण करना चाहिए और साथ में नीला रुमाल रखना चाहिए. शनि देव भगवान का जाप करना चाहिए और भोले बाबा को शमी का पत्र ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए शिवलिंग पर अर्पण करना चाहिए. इससे सभी परेशानियां दूर हो जाएगी.

छठ पर्व पर आसानी से पहुंचे बिहार, इन 10 पूजा स्पेशल ट्रेनों में ले सकते हैं टिकट, देखें लिस्ट

नोट:- चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, फेंग शुई आदि विषयों पर आलेख अथवा वीडियो समाचार सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए है. इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है. हमारा उद्देश्य पाठकों तक महज सूचना पहुंचाना है, अतः इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अलावा, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी, Local 18 इन तथ्यों की कहीं से भी पुष्टि नहीं करता.

Tags: Astrology, Bihar News, Dharma Aastha, Diwali, Horoscope, Religion 18

[ad_2]