[ad_1]
दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. नए साल में भी शनिदेव लंबे समय तक कुछ राशियों पर अपनी टेढ़ी नजर बनाए रहेंगे. ऐसे में उनके सामने चुनौतियां आती रहेंगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव न्याय के देवता हैं और ऐसा जरूरी नहीं कि सभी के साथ बुरा करते हैं. हालांकि, कर्म गलत होने पर इनका नकारात्मक प्रभाव दिखता है.
ज्योतिषाचार्य अविनाश मिश्रा के अनुसार शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. शनिदेव की साढ़ेसाती एवं ढैय्या से 2024 में भी 5 राशियां प्रभावित होंगी. इन राशि के जातकों पर शनि की टेढ़ी नजर बनी रहेगी. वर्तमान में शनि कुंभ राशि में मार्गी हैं. जब शनि मार्गी होते हैं तो उनका प्रभाव खास दिखता है.
इन राशियों पर होगा प्रभाव
कर्क राशि: इस राशि वालों पर शनिदेव की ढैय्या साल 2024 के अंत तक रहेगी. इसकी वजह से कर्क राशि वालों को किसी भी जोखिम भरे काम को करने से बचना चाहिए. कर्क राशि के अष्टम में शनि गोचर कर रहे हैं. यह भाव मृत्यु का भी है. आपकी छोटी सी गलती बड़ा नुकसान कर सकती है.
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों पर भी शनिदेव की ढैय्या का प्रकोप साल 2024 के अंत तक रहेगा. इस दौरान उन्हें वाहन चलाने में सावधानी बरतनी चाहिए. साथ ही भूमि-भवन वाहन को लेकर सचेत रहें. आनन-फानन में कोई बड़ा फैसला न करें. हनुमानजी की आराधना करते रहें.
मकर राशि: इस राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में साल 2024 में भी शनि का कड़ा रुख जातकों पर बना रहेगा. इस दौरान इन्हें किसी की भी सेवा करने से मना नहीं करना चाहिए. दान-पुण्य का काम आप जरूर करें. साथ हनुमानजी की भक्ति में भी कमी न करें.
कुंभ राशि: इस राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है. साल 2024 में शनि की साढ़ेसाती का मध्य चरण चलेगा. इस दौरान जातकों को शनि देव को खुश करने के लिए शनि स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए. किसी से भी लड़ाई-झगड़े या विवाद से दूर रहें.
मीन राशि: इस राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा. साल 2024 में शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण जारी रहेगा. इस वजह से इन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस लिए इन्हें सावधान रहना होगा. हनुमानजी की सेवा करते रहें.
उपाय: पं अविनाश मिश्रा ने बताया कि इन दिनों में 5 राशियों के जातकों को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए. शनिवार को काले तिल, सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए. इससे भगवान शनि का प्रभाव कम होगा.
(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)
.
Tags: Astrology, Life18, Local18, Shanidev
FIRST PUBLISHED : November 18, 2023, 20:11 IST
[ad_2]











