30 साल बाद दशहरे पर शनि बना रहे राजयोग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन! ज्योतिषी से जानें सब  

[ad_1]

दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम: शनिदेव करीब 30 वर्ष बाद इस दशहरे पर अद्भुत संयोग बनाने जा रहे हैं. शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में बैठकर शश नामक राजयोग बनाएंगे. ज्योतिषाचार्य पं. अविनाश मिश्रा बताते हैं कि इस दिन शुभ ग्रह चंद्रमा और शुक्र भी आमने-सामने होंगे. ये दोनों एक दूसरे को समसप्तक दृष्टि से देखते हुए धन योग बना रहे हैं. वहीं, तुला राशि में भी सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य योग बना हुआ है.

दशहरे का त्योहार इस बार ग्रहों के शुभ संयोग से सजा हुआ है. वहीं, दूसरी ओर रवि योग और वृद्धि योग मिलकर इस दिन को और खास बना रहे हैं. वहीं, इन ग्रहीय संयोगों और धनिष्ठा व शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से 5 राशियों के जीवन में उन्नति के योग बन रहे हैं. उन्हें अचानक से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है और करियर में भी शानदार अवसर मिलेंगे.

इन 5 राशियों पर होगा संयोग का शुभ प्रभाव

वृषभ राशि: इस राशि के व्यक्ति को इन शुभ संयोग के प्रभाव से अचानक रुका धन मिल सकता है. राजयोग के प्रभाव से धन में वृद्धि होगी. साथ ही करियर में प्रगति करेंगे. मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे. ऑफिस में काम की तारीफ होगी. करियर से संबंधित नए मौके मिल सकते हैं. परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. उपाय: दशहरे के अवसर पर हनुमानजी के मंदिर में जाकर बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और प्रसाद को वहीं पर बांट आएं.

कर्क राशि: इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. यह वक्त निवेश के लिए अच्‍छा है. काम-धंधे में अच्छा मुनाफा होने से उत्साह में वृद्धि होगी. करियर में अनुभवी लोगों की मदद से बहुप्रतीक्षित अवसर मिल सकते हैं. परिवार में एकता का माहौल रहेगा. सिंगल लोगों के लिए भी यह अच्छा समय है. मनचाहा साथी इस दौरान मिल सकता है. उपाय: दशहरे पर अपने घर की उत्तर दिशा में शमी का पेड़ लगाएं और उस पर गाय के घी का दीपक जलाएं.

तुला राशि: इस राशि के लोगों को दशहरे पर पर मां लक्ष्‍मी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है. इनके परिवार में खुशहाली आएगी. घर में पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी. सोना खरीदने का मौका मिलेगा और नए वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं. यदि कोई नया बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह वक्त उसकी शुरुआत के लिए बेहतर है. आगे चलकर लाभ होगा. उपाय: दशहरे पर भगवान राम की मूर्ति पर गेंदे के फूल की माला अर्पित करें.

मकर राशि:  इस राशि के व्यक्ति के जीवन में दशहरे पर बने शुभ संयोग से सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. रुपये-पैसे के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है. लोहे के कारोबार में भी सफलता प्राप्‍त होगी. नौकरी से जुड़े बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. उपाय: दशहरे पर हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुम्भ राशि: इस राशि के व्यक्ति को दशहरे पर बने शश नामक राजयोग की वजह से प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है. कार्यक्षेत्र में कंधों पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाली जा सकती है. खुद को साबित करने में सफल होंगे. बड़ी मात्रा में रुका हुआ पैसा मिलने से कोष में वृद्धि होगी. जो लोग काफी समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं. उपाय: दशहरे के दिन शाम को शमी के पेड़ पर सरसों का दीपक जलाएं.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Astrology, Hoshangabad News, Life18, Local18

[ad_2]