
[ad_1]
ABP Southern Rising Summit 2023 : एबीपी सदर्न राइजिंग समिट में भाग लेने के लिए भारतीय अभिनेत्री और फिल्म डायरेक्टर सुहासिनी मणिरत्नम भी इस दौरान उन्होंने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक पर बात की. सुहासिनी ने उस वक्त को भी याद किया जब कोविड के दौरान उन्होंने फिल्में बनाई थीं और किस तरह शूटिंग किया करती थीं. इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि आप कमल हासन की नीस हैं और मणिरतन्म की पत्नी हैं. उनके साथ रहना क्या आपके लिए एक फुल टाइम जॉब की तरह है?
इस सवाल पर डायरेक्टर ने कहा, ‘ये फुल टाइम जॉब से कहीं ज्यादा है. ये 24 घंटे की नौकरी है. जब मैं 20 साल की थी तब हॉर्मोन्स अलग तरह से काम करते थे, लेकिन जब आपका परिवार बनता है तो आप बदल जाते हैं. आज जो मैं हूं मैं वैसी पहली नहीं थी आज मैं पूरी तरह बदल चुकी हैं, लेकिन अपनी मर्जी से मुझपर किसी ने कोई दबाव नहीं डाला’.
सुहासिनी ने खुलासा किया कि दक्षिण के अभिनेता एक परिवार की तरह हैं, उन्होंने कहा, “हमारे पास एक व्हाट्सएप ग्रुप है, हम हर दिन चैट करते हैं. अब हम अपने पोते-पोतियों की तस्वीरों के साथ-साथ दैनिक जीवन के अपडेट भी साझा करते हैं. उनमें से कई राजनेता हैं, इसलिए आज मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि वहां गाजा-इजरायस पर वार्ता नहीं होगी.”
[ad_2]










