Shahrukh Khans Son Aaryan Khan Distributed Money Among The Poor Video Viral

[ad_1]

Aaryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. सुपरस्टार के बेटे आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लोग आर्यन खान की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

शाहरुख खान की बेटे आर्यन खान की दरियादिली के मुरीद हुए फैंस
कुछ देर पहले एक वीडियो सामने आया है , जहां आर्यन खान की गाड़ी मुंबई के ट्रैफिक में फंसी हुई दिखी. इस दौरान आर्यन खान ने कुछ ऐसा किया, जिससे उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, कुछ गरीब महिलाएं उनकी गाड़ी के सामने आकर उनसे पैसे मांग रही थीं. 


गरीबों में बंटे पैसे
आर्यन ने अपने ड्राइवर को ढेर सारे पैसे देकर भेजा और उन महिलाओं में बांटने के लिए कहा. वहीं अब शाहरुख के बेटे की ये दरियादिली देख हर कोई उनकी तारीफ करने को मजबूर हो गया है. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ आ गई है. 

लोगों ने की जमकर तारीफ
कई लोग आर्यन के इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी एक ने कमेंट में लिखा कि ‘गरीबों की मदद करना उनके ट्रेडिशन में है. इसकी बहन सुहाना खान ने भी ऐसा किया था.’ वहीं किसी अन्य यूजर ने कहा कि ‘आर्यन ने ये साबित कर दिया कि वह शाहरुख खान के बेटे हैं.’ वहीं एक यूजर लिखता है कि ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं.’

ये भी पढ़ें: Prabhas Birthday Celebration: फैंस पर चढ़ा सुपरस्टार प्रभास के बर्थडे का खुमार, बाइक रैली निकालकर जन्मदिन से पहले यूं मनाया जश्न



[ad_2]