ग्रहों का हो रहा ‘महा परिवर्तन’, राहु-केतु और शनि बदल रहे अपनी चाल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत!

[ad_1]

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: वैदिक ज्योतिष गणना में ग्रहों का राशि परिवर्तन करना बहुत महत्वपूर्ण माया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक निश्चित समय अंतराल के बाद जब गृह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. वैसे तो ग्रह नक्षत्र के हिसाब से कार्तिक का माह बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्तिक माह के पहले हफ्ते में ही ग्रहों का महा परिवर्तन होने जा रहा है. जिसमें दो पापी ग्रह राहु-केतु भी अपनी राशि बदल रहे हैं. यही, नहीं यहीं से ठीक चार दिन बाद यानी 4 नवंबर को शनि मार्गी हो रहे हैं. यानी राहु-केतु और शनि की चाल बदलेगी. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा.

अयोध्या के ज्योतिषी के अनुसार, ऐसा कम ही देखने में आता है. जब एक हफ्ते में तीन बड़े और कलयुग में मानव जीवन को सबसे ज्यादा अधिक प्रभावित करने वाले ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. कार्तिक माह के पहले हफ्ते में ही राहु-केतु और शनि का ये परिवर्तन सभी 12 के राशि के जातकों पर अपना प्रभाव अवश्य डालेगा. यह प्रभाव नकारात्मक और सकारात्मक हो सकता है. इसलिए इस परिवर्तन के साथ ही ज्योतिष में विश्वास करने वाले लोगों को अपनी राशि अनुसार उपाय अवश्य करने चाहिए.

ये राशि वाले होंगे ज्यादा प्रभावित

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को रहस्यमई ग्रह माना जाता है. ज्योतिष गणना के मुताबिक, राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल ही चलते हैं. वर्तमान में राहु मेष राशि में विराजमान हैं तो केतु भी तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अक्टूबर को राहु और केतु अपनी राशि बदलने वाले हैं. 30 अक्टूबर को राहु शाम 4:37 पर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ठीक इसी समय केतु भी तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके अलावा ठीक चौथे दिन शनि भी मार्गी हो रहे हैं. ऐसे में चंद्रग्रहण के बाद इन ग्रहों की बदलती चाल सभी राशियों को प्रभावित करने वाली है. इस प्रभाव में मेष, कर्क, सिंह, तुला,मकर, मिथुन और मीन राशि के जातक काफी मालामाल हो सकते हैं. इनका भाग्य बदल सकता है.

  • मेष राशि: मेष राशि के जातकों को कई तरह के परिवर्तन देखेंगे देवगुरु बृहस्पति की कृपा मिलेगी व्यापार में वृद्धि होगी आय के स्रोत बढ़ेंगे घर परिवार में एकता रहेगी राहु केतु के रस बदलने की वजह से मेष राशि के जातकों से गुरु चांडाल दोष से मुक्ति मिलेगी
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक के लिए करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी रुका हुआ कार्य पूरा होगा शनि की ढैया के दौरान बड़ी पर कंट्रोल रखना होगा फैसले लेते समय इस राशि के जातक को बड़ों का सलाह अवश्य लेना पड़ेगा.
  • सिंह राशि: राहु केतु के रस परिवर्तन करने से सिंह राशि के जातकों को काफी लाभ मिलेगा भाग्य साथ देगा व्यापार में वृद्धि होगी नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिलेगा सभी बिगड़ा काम बनेगा
  • तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए दांपत्य जीवन में मधुरता होगा अपार की वृद्धि होगी धन प्राप्ति के योग बनेंगे आप विवाहित जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है.
  • मिथुन राशि: इस राशि के जातकों का भाग्य बदल सकता है. पुराने निवेश में फायदा मिल सकता है. फंसा हुआ पैसा वापस आ सकता है. कंपटीशन दे रहे छात्रों को उचित परिणाम मिल सकते हैं. इस राशि के जातक विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं.
  • मकर राशि: इस राशि के जातकों को भी लाभ होगा मकर राशि के जातकों को शनिदेव की कृपा से अचानक धन लाभ हो सकता है. लंबे समय से अटका पैसा मिल सकता है. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी पेशा करने वालों को प्रमोशन के चांस हैं.

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है

Tags: Hindi news, Local18, Religion 18, UP news

[ad_2]