Aaj Ka Rashifal: मकर वालों की आय तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी, कुंभ, मीन वालों का अचानक धन खर्च होगा

[ad_1]

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 13 November 2023)

व्यवसाय में आपकी आय तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार के लिए होने वाला प्रवास लाभदायक साबित होगा. आपके उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. पदोन्नति होने की संभावना है. सरकार तथा मित्रों और स्वजनों से लाभ हो सकेगा. पारिवारिक जीवन में उत्साह का वातावरण रहेगा. संतान की प्रगति से आपको संतोष का अनुभव होगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 13 November 2023)

आज आपको बेचैनी, थकान का अनुभव होगा. हालांकि, मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. इससे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा. ऑफिस तथा काम-काज की जगह अधिकारियों की नाराजगी का शिकार होना पड़ेगा. मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च होगा. लंबी यात्रा होगी. विदेश से समाचार मिलेगा. संतान से जुड़े मामलों के कारण उलझन की स्थिति रह सकती है. विरोधियों से वाद-विवाद न करें.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 13 November 2023)

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे. अचानक धन खर्च होगा. अन्य कामकाज में भी आपको थोडे़ विरोध का अनुभव करना पड़ सकता है. पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है. दूसरों से संभलकर बोलें. आकस्मिक धन लाभ से आपकी तकलीफ दूर होगी. आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]