इंग्लैंड ने रचा इतिहास, लीड्स में भारत को पांच विकेट से हराया, डकेट ने लगाया शतक तो रूट-क्रावली का पचासा

इंग्लैंड ने भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त दी। लीड्स टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया था। 5वें दिन चायकाल तक इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत ने पहली पारी में 471 और दूसरी पारी में 364 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 और दूसरी पारी में 5 विकेट पर 373 रन बनाए।

भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पांचवें दिन रन के लिए दौड़ते इंग्लैंड के खिलाड़ी। सोशल मीडिया

इंग्लैंड ने भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त दी। लीड्स टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया था। 5वें दिन चायकाल तक इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत ने पहली पारी में 471 और दूसरी पारी में 364 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 और दूसरी पारी में 5 विकेट पर 373 रन बनाए।

भारतीय टीम की इंग्लैंड दौरे पर शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसे मेजबान टीम से पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इस मैच में बढ़त हासिल की थी, लेकिन इंग्लैंड यह मुकाबला अपने नाम करने में सफल रहा। इस तरह मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड ने अपनी स्थिति को मजबूत बनाया

हेडिंग्ले टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड की टीम ने 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी स्थिति को मजबूत बना लिया है। इंग्लैंड को अब जीत के लिए सिर्फ 50 रन से भी की जरूरत रह गई है। इंग्लैंड के लिए क्रीज पर जो रूट और जेमी स्मिथ जमे हुए हैं।

स्टोक्स के विकेट के साथ इंडिया ने की थी वापसी

हेडिंग्ले टेस्ट मैच का अंतिम दिन उस समय रोमांचक हो गया जब 371 रनों के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही इंग्लैंड की टीम ने कप्तान बेन स्टोक्स का विकेट गंवा दिया। रविंद्र जडेजा ने 302 रन के स्कोर स्टोक्स का शिकार किया। इस विकेट के साथ ही भारतीय टीम ने मैच में वापसी कर ली थी।

टी ब्रेक के साथ ही आई थी बारिश

लीड्स टेस्ट में टी ब्रेक का समय खत्म होने के बाद भी खेल शुरू नहीं हो पाया था। टी ब्रेक के साथ ही बारिश आ गई थी। इसकी वजह से खेल को रोकना पड़ा। इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 269 रन बना लिए थे। उस समय उसे जीत के लिए 102 रन और भारत को 6 विकेट चाहिए थे।

टी ब्रेक तक मैच में टिकी थी टीम इंडिया

हेडिंग्ले टेस्ट मैच के अंतिम भारत के खिलाफ 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टी ब्रेक तक मेजबान इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। दूसरे सेशन में 58.2 ओवर में बारिश के कारण खेल रोकने की घोषणा की गई। इसके साथ ही टी ब्रेक का भी ऐलान हुआ। इंग्लैंड तक लक्ष्य से 102 रन पीछे था। मेजबान टीम के लिए जो रूट 14 और कप्तान बेन स्टोक्स 13 रन बनाकर खेल रहे थे।

शार्दुल ठाकुर ने बनाया मैच को रोमांचक

कप्तान शुभमन गिल के गेंदबाजी में किया गया बदलाव कारगर साबित हुआ। शार्दुल ठाकुर ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। शार्दुल ने पहले बेन डकेट (149) और फिर हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। इस तरह से मुकाबला रोमांचक हो गया था।

बेन डकेट 149 रन बनाकर हुए आउट

हेडिंग्ले टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड के बेन डकेट 149 रन बनाकर आउट हुए। बेन डकेट के विकेट के साथ ही टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली थी। इंग्लैंड को डकेट के रूप में 253 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा था।