
संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी नेता जंग नहीं रुकवाई थी। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने सीज फायर की गुहार लगाई थी। इसके बाद भारत ने विचार किया। हम नहीं चाहते थे कि दोनों देशों में जंग हो और निर्दोष लोग अपनी जान खो दें।
बीती 9 मई की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, वो घंटे भर से कोशिश कर रहे थे, लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी। इसके बाद मैंने कॉल बैक किया। फिर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। इस पर मैंने कहा कि उसे बहुत महंगा पड़ेगा।
पीएम ने सदन में खोला ऑपरेशन सिंदूर का सीक्रेट

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों सदन (लोकसभा और राज्यसभा) में जोरदार हंगामा हुआ। लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए नहीं कहा। हमने पहले दिन से ही कहा था कि हमारी कार्रवाई कोई उग्र कार्रवाई नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने बात करने का किया था प्रयास
पीएम मोदी ने कहा कि 9 मई की रात को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मुझसे बात करने की कोशिश की। उन्होंने एक घंटे तक कोशिश की, लेकिन मैं सुरक्षा बलों के साथ बैठक में व्यस्त था। बाद में उन्होंने मुझे बताया कि पाकिस्तान एक बड़े हमले की योजना बना रहा है। मेरा जवाब था कि अगर पाकिस्तान का यही इरादा है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
तीन बिंदुओं पर निर्णय ले चुका था भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से यह स्पष्ट होता है कि भारत ने तीन बिंदुओं पर निर्णय ले लिया है।
- पहला- यदि भारत पर कोई आतंकवादी हमला होता है, तो हम अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर और अपने समय पर जवाब देंगे।
- दूसरा- अब कोई परमाणु ब्लैकमेल काम नहीं करेगा।
- तीसरा- हम आतंकवाद का समर्थन करने वाली सरकारों और आतंकवाद के मास्टरमाइंड को अलग-अलग नहीं देखेंगे।
पाकिस्तान के कई एयरबेस आईसीयू में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने साबित कर दिया है कि परमाणु ब्लैकमेलिंग अब काम नहीं आएगी और न ही भारत इस परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे झुकेगा। पाकिस्तान के एयरबेस और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है और आज तक उनके कई एयरबेस आईसीयू में हैं।
सेना ने तबाह किए पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने
पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। कोई सोच भी नहीं सकता कि कोई वहां तक पहुंच सकता है। बहावलपुर, मुरीदके को भी जमींदोज कर दिया गया है। हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
भारत परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे नहीं झुकेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पाकिस्तान की परमाणु धमकी को झूठा साबित कर दिया है। भारत ने साबित कर दिया है कि अब परमाणु ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी और न ही भारत इस परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे झुकेगा। भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता का परिचय दिया है। उसने पाकिस्तान के सीने पर सटीक वार किया है।
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना ने चलाया था ऑपरेशन महादेव, पहलगाम में नरसंहार करने वाले तीन आतंकवादी मार गिराए
पाकिस्तान के एयरबेस और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है और आज की तारीख में उनके कई एयरबेस ICU में हैं। यह तकनीक आधारित युद्ध का युग है।
पाकिस्तान की हथियार प्रणाली की खुली पोल
पीएम ने कहा कि अगर हमने पिछले 10 सालों में की गई तैयारियों को पूरा नहीं किया होता, तो हम कल्पना कर सकते हैं कि तकनीक के इस युग में हमें कितना नुकसान हो सकता था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहली बार दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को पहचाना। भारत में बने ड्रोन, मिसाइलों ने पाकिस्तान की हथियार प्रणाली की पोल खोल दी।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











