नहीं रहे कॉमेडियन किंग जसविंदर भल्ला, पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर

Comedian King passes away: पंजाबी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का शुक्रवार को निधन हो गया। वह बीमारी के चलते कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से पूरे पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जसपिंदर भल्ला की फाइल फोटो। सोशल मीडिया

Comedian King passes away: पंजाबी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का शुक्रवार को निधन हो गया। वह बीमारी के चलते कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से पूरे पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comedian King passes away: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज सुबह 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी बेजोड़ हास्य शैली और अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले भल्ला ने कैरी ऑन जट्ट, नौकर वोहती दा जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।

शनिवार दोपहर मोहाली में होगा अंतिम संस्कार

उनके निधन की खबर से पंजाबी सिनेमा जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह से ही उनके मोहाली स्थित आवास पर फिल्मी हस्तियों और चाहने वालों का आना-जाना शुरू हो गया है। जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार कल, शनिवार दोपहर 12 बजे मोहाली के नजदीक बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। पंजाबी सिनेमा ने उनके निधन से एक अनमोल सितारा खो दिया है, और उनकी हंसी-मजाक से भरी यादें हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

लुधियाना में हुआ था जसविंदर भल्ला का जन्म

जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। उन्होंने 1988 में ‘छनकटा 88’ से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की और फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से एक्टर बने। उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्ट , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता।

यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दिया ऑफर, दीवाली और छठ पर आने-जाने का टिकट कराने पर 20% की छूट

एक्टिंग ही नहीं, पढ़ाई पर भी रहा उनका फोकस

‘छनकटा’ नाम के कॉमेडी शो में चाचा चतुर सिंह और भाना जैसे मशहूर पात्र निभाने के लिए जसविंदर भल्ला मशहूर थे। असल जिंदगी में वे काफी पढ़े-लिखे व्यक्ति थे। वे लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) में प्रोफेसर भी थे। हास्य कलाकार होने के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान (एग्रीकल्चर साइंस) में पीएचडी की डिग्री ली थी।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02