
Govinda-Sunita divorse : 38 साल से सुखद दांपत्य जीवन गुजार रहे अभिनेता गोविन्दा की फैमिली लाइफ में फिर से भूचाल आने वाला है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उन पर व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग के आरोप लगाए हैं। इसी के आधार पर उन्होंने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है।
Govinda-Sunita divorse : गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें एक बार फिर मीडिया के गलियारों में छाने लगी हैं। साल की शुरुआत में ऐसी खबरें आईं थीं कि कपल सेपरेट हो रहा है। उस समय उनके वकील और गोविंदा के करीबी पारिवारिक मित्र ललित बिंदल ने भी पुष्टि की थी कि सुनीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है और मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। अब ये मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।
बीते साल दिसंबर में डाली थी अर्जी
अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने “व्यभिचार (एडल्ट्री), क्रूरता और परित्याग” के आधार पर गोविंदा से अलग होने की अर्जी दी है। हॉटरफ्लाई के अनुसार, यह मामला हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13(1) (i), (ia), (ib) के तहत 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर किया गया था।

कोर्ट की सुनवाई में नहीं पहुंच रहे थे गोविंदा
इतना ही रिपोर्ट में आगे ये भी लिखा है कि जून 2025 से यह कपल अदालत द्वारा अनिवार्य की गई काउंसलिंग के जरिए अपने रिश्ते में आई दरार को भरने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, जहां सुनीता व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हो रही हैं, वहीं गोविंदा सुनवाई को मिस कर रहे हैं। ये भी अभी तक क्लियर नहीं है कि क्या गोविंदा वर्चुअल तरीके से काउंसलिंग भी ले रहे हैं या नहीं। अदालत ने इस मामले में गोविंदा को तलब किया था, लेकिन मई 2025 में कारण बताओ नोटिस जारी होने तक वह व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए थे।
यह भी पढ़े: नहीं रहे कॉमेडियन किंग जसविंदर भल्ला, पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर
गोविंदा की मराठी अभिनेत्री से बढ़ी नजदीकियां
इसके अलावा, गोविंदा के एक छोटी मराठी अभिनेत्री के साथ नजदीकियां बढ़ने की भी अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। ये अफवाहें उनके तलाक की खबरों के बीच उड़नी शुरू हुई हैं। इस साल फरवरी से ही गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें लाइमलाइट बटोर रही हैं। हालांकि, एक्टर ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।
गोविंदा ने 1987 में की थी सुनीता से शादी
गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी रचाई थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे भी हैं, जो फिल्मी दुनिया में संभावनाएं तलाश रहे हैं। उन्हें अभी तक बड़ा ब्रेक नहीं मिला है। गोविंदा भी कमबैक के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बार-बार निराशा ही हाथ लग रही है। सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल खोल लिया है, जिस पर उनकी फोटो के साथ लिखा है, बीवी नंबर 1। हफ्तेभर पहले ही गोविंदा की पत्नी ने अपना यह यूट्यूब अकाउंट बनाया है, जिस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02










