
TikTok unbanned Rumors: भारत सरकार ने चीनी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इसके अनब्लॉक किए जाने की सूचनाएं पूरी तरह से भ्रामक हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार देर रात इस बात की पुष्टि की। बताया कि टिकटॉक अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया।
TikTok unbanned Rumors: जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों के बाद भारत सरकार ने टिकटॉक सहित तमाम चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। अब टिकटॉक का होमपेज भारत में खुलने लगा है। हालांकि सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
भारत में पांच साल पहले हुआ था बैन
चीन का वीडियो बेस्ड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक 5 साल के बैन के बाद फिर से लाइव होने लगा है। शुक्रवार को भारत में कुछ यूजर्स ने दावा किया कि टिकटॉक बेवसाइट का होमपेज खुल रहा है। इससे अटकलें लगने लगी हैं कि क्या भारत में टिकटॉक की फिर से वापसी हो सकती है? हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करके सरकार पर साधा निशाना
इस पर कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी के एक्स हैंडल से पोस्ट में कहा गया है कि भारत में चीन की कंपनी ‘टिकटॉक’ की वेबसाइट चलने लगी है। चीन से झड़प में हमारे 20 जांबाज सैनिक शहीद हुए। पहले तो नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीनचिट दी, लेकिन जब कांग्रेस ने दबाव बनाया तो हेडलाइन मैनेज करने को ‘टिक टॉक’ बैन कर दिया।
यह भी पढ़े: सुनीता अहूजा ने पति गोविन्दा से अलग होने के लिए कोर्ट में डाली अर्जी, लगाए कई गंभीर आरोप
टिकटॉक सहित 59 एप हुए थे ब्लॉक
शुरुआत में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और शीन सहित 59 एप को ब्लॉक किया गया था। बाद में पबजी सहित और भी एप को सरकार ने ब्लॉक कर दिया। सरकारी आदेश के अनुसार सभी प्लेटफार्म पर प्रतिबंध जारी है।
कट गए थे 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स
जून 2020 में जब भारत सरकार ने टिकटॉक और 58 दूसरे चाइनीज ऐप्स को बैन किया था, तो ये घोषणा बिना किसी वार्निंग के की गई थी। इससे भारत के 20 करोड़ एक्टिव टिकटॉक यूजर्स अचानक प्लेटफॉर्म से कट गए। सरकार ने टिकटॉक को ‘डेटा प्राइवेसी’ और ‘नेशनल सिक्योरिटी रिस्क’ बताते हुए ब्लॉक करने का फैसला लिया था। तब से अब तक यह ऐप भारत के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक में बंद है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











