
LPG Tanker Blast: होशियारपुर के मंडियाला गांव के पास गैस प्लांट से महज 500 मीटर दूर एलपीजी से भरे एक टैंकर में विस्फोट हो गया। हादसे में 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। दो लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क से गुजरने वाले लोग भी चपेट में आ गए।
LPG Tanker Blast: होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर स्थित गांव मंडियाला के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे किसी वाहन की टक्कर से एलपीजी से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर में भरी गैस से पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग झुलस गए। घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर गैस प्लांट है।
हादसे के बाद बंद कराया राष्ट्रीय राजमार्ग
एहतियात के तौर पर होशियारपुर जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। मंडियाला गांव भी गैस के रिसाव के बाद बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया। गांव के बीस मकान 50 फीसदी तक जल गए, जबकि तीन मकान पूरी तरह से राख के ढेर में तब्दील हो गए। हादसे में घायल होने वाले लोग 30 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

किसी वाहन से टकराने के बाद पलटा था टैंकर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जहां ट्रैफिक को वहीं रोक दिया और गांव में घरों में लगी आग की चपेट में आए लोगों को निकाल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हादसे में झुलसे प्रत्यक्षदर्शी गुरमुख सिंह ने बताया कि यह हादसा टैंकर के किसी वाहने से टकरान के बाद पलट जाने से हुआ। टैंकर के पलटते ही इसमें धमाका हुआ तो लोगों ने समझा कि कोई बम धमाका हुआ है।
यह भी पढ़ें: टिकटॉक एप पर प्रतिबंध खत्म होने की सूचनाएं भ्रामक, भारत सरकार ने नहीं दिया ऐसा कोई आदेश
पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया
लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते गैंस टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। जैसे ही गैस ने पूरे गांव को अपनी चपेट में लिया तो किसी घर की जल रही आग से पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। एहतियात के तौर पर होशियारपुर जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। झुलसे लोगों को सरकारी अस्पताल लाया जा रहा है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











